17 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

104
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 March : 17 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

17 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी दिन के 01.29 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी रात के 12.34 बजे तक। योग- शूल रात के 01.09 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.30 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.30 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.06 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

18 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा दिन के 12.47 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी रात के 12.18 बजे तक। योग- गंड रात के 11.15 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.31 बजे। राहुकाल- दिन के 10.59 से 12.29 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.05 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 17 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उन पर काम करेंगे। इसका फल अवश्य मिलेगा

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी के साथ आपका कुछ मतभेद हो सकता है। हालांकि आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना या संकेत भी प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी को कहीं घुमाने-फिराने ले जा सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम वाला है। आज यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी,तो वह फिर से सिर उठा सकती है। उससे आपको थोड़ी परेशान हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की देखकर जल सकते हैं। इसलिए आपको अपनी शान-शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है। भाई बहनों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 17 मार्च 2022 का दिन आर्थिक रूप से सतर्क रहने वाला है। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्च पर नियंत्रण रखाना होगा। अन्यथा आपको अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। शाम को आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आज अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। अन्यथा अनावश्यक रूप से बड़े विवाद में फंस जाएंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए खुशी देने वाला रहेगा। यदि आपका भूमि संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज आपको उसका समाधान मिल जाएगा। इसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) यदि आज अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में सफल हुए, तो आने वाले दिनों में प्रतिष्ठित व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आप निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन मध्यम फलदायक है। आज आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह-मशवरा करना चाहिए। तभी सफलता मिलेगी। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी।

नोट- 17 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here