17 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

168
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 march : 17 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

17 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी रात के 11.28 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी सुबह के 07.31 बजे तक। योग- इंद्र सुबह के 09.00 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.31 बजे। राहुकाल- दिन के 12.30 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

18 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी रात के 02.09 बजे तक। नक्षत्र- भरणी दिन के 10.35 बजे तक। योग- वैधृति सुबह के 09.58 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.31 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.30 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.05 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 मार्च का राशिफल

पढ़ें 17 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कार्यक्षेत्र में आज अधिक की उम्मीद नहीं रखें। दोपहर तक का समय आपकी सुस्ती की भेंट चढ़ेगा। इसके बाद जल्दबाजी में कार्य करेंगे। इसलिए कामचलाऊ प्रदर्शन ही कर सकेंगे। शाम को स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्या हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का योग बन रहा है।

वृष

आर्थिक रूप से आज आपके लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति रहेगी। खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात संभव है। भविष्य के लिए वे उपयोगी हो सकते हैं। दिन में किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इससे थकावट महसूस करें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

दिन अनावश्यक कलह में बीत सकता है। क्रोध और वाणी में नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का मूड भी पल-पल बदलता सा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहेगा। पूर्व में कई गई गलतियों के कारण समस्या महसूस कर सकते है। धन की आमद कम होगी।

कर्क

दोपहर बाद का समय अत्यंत खर्चीला रहेगा। इससे आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं। इस तंगी के बाद भी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में टालमटोल नहीं करें। अन्यथा झगड़ा भी हो सकता। परिवार में विचार के मामले में आज अकेले पड़ सकते हैं। बाकी सदस्यों का विचार आपसे भिन्न रहेगा।

सिंह

नजदीकी मित्रों-रिश्तेदारों के आगमन से उत्साह बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय में आज ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसलिए रूटीन के काम भी अधूरे रह सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को आगे के लिए नहीं टालें। अन्यथा बाद में उसके पूर्ण होने में संदेह रहेगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

कन्या

17 मार्च का राशिफल आपके लिए अच्छा समय लेकर आया है। आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। बेहतर होगा कि काफी समय से आप जिस योजना के बारे में सोच रहे थे, उस पर आज की आगे बढ़ जाएं। खुद में आत्मविश्वास और चुस्ती-फुर्ती महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला

आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के सहयोगियों से संबंध मजबूत होंगे। हालांकि विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। कुछ कठिन कार्यों को करने की चुनौती सामने आ सकती है। उसका निर्वाह करने में आप सफल रहेंगे।

वृश्चिक

दिन की शुरुआत में आपको गंभीरता का परिचय देना चाहिए। दिन अनुकूल है। अपने बल पर कुछ नए मौके बना सकते हैं। उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। आज किसी भी प्रकार के विवाद, खासकर दूसरों के मामले से दूरी बना कर रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं।

धनु

आपके पूर्व नियोजित काम समय पर आसानी से पूरे होंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। हालांकि किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है।

मकर

आर्थिक रूप से अनुकूल समय आ रहा है। धन कमाने के नए मौके आपके सामने आ सकते हैं। निवेश के लिए भी उपयुक्त समय है। किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया सोच समझ कर दें। बहुत जरूरी नहीं हो तो मौन ही रहना उचित होगा। परिवार में अच्छा समय बिता सकेंगे।

कुंभ

उलझन वाला दिन रहने का योग है। मानसिक परेशानी बनी रह सकती है। सुबह की शुरुआत धीमी दिनचर्या से होगी। इसलिए आपकी टाइम-टेबल में गड़बड़ी रहेगी। इसका असर बाद में भी पड़ेगा। आज भूमि या भवन के रखरखाव अथवा अन्य प्रकार की अचल संपत्ति पर खर्च करना पड़ेगा।

मीन

आज कोई भी कार्य करते समय अधिक सावधानी बरतें। चूक होने का खतरा है। अपनी ही लापरवाही से काम बिगाड़ सकते हैं। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। बेहतर होगा कि इसे एक-दो दिन के लिए टाल दें। रूखा व्यवहार रहने पर परिवार और कार्यक्षेत्र में सहयोग की आशा नहीं रखें।

नोट- 17 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here