17 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

154
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 May : 17 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

17 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी दिन के 11.34 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु दिन के 01.22 बजे तक। योग- गंड रात के 02.50 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.06 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.11 से 08.53 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.50 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

18 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी दिन के 12.32 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य दिन के 02.55 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 02.17 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.07 बजे। राहुकाल- दिन के 03.42 से 05.24 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.50 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 मई का राशिफल

पढ़ें 17 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। फंसे हुए पैसे प्राप्त होने का योग बन रहा है। धन के लिए प्रयास करें। उस मामले में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारियों के भी बड़े सौदे होने की संभावना है।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) असमंजस की स्थिति से स्वयं को उभारें। मन को शांत करें। वर्तमान में जो समस्या चल रही है, उससे आप उबर लेंगे। अभी किसी भी तरह के परिवर्तन के लिए उपयुक्त समय नहीं है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) मेहनत करने के बाद भी आज कोई लाभ नहीं होगा। मन खिन्न रहेगा और चिंता बनी रहेगी। करोबारियों को भी अपेक्षित लाभ नहीं होगा। अपने प्रदर्शन से आज आपको संतुष्टि नहीं होगी। परिवार के सदस्यों की भी आपसे अपेक्षा बढ़ी रहेगी।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) धन की आमद अपेक्षा के अनुरूप होगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्या बनी रहेगी। दिन व्यस्तता में बीतेगा। अपने प्रदर्शन और परिणाम से आपको संतुष्टि मिलेगी। कीमती वस्तुओं के खोने का खतरा है। उन्हें संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। हालांकि इसमें कुछ समय बाद लाभ मिलेगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। जोखिम वाले कार्य न करें। धार्मिक यात्रा हो सकती है। पारिवारिक चिंता से उत्तेजना बढ़ेगी।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 17 मई का राशिफल आपके लिए शुभ है। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भूमि या भवन संबंधी निवेश में फायदा होगा। नई नौकरी और परीक्षा में सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बन रहा है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) रोजगार और निवेश दोनों में ही सफलता मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ हो सकता है। कारोबारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज अनावश्यक विवाद में फंसने का खतरा है। अपनी वाणी पर नियंत्रण और व्यवहार संतुलित रखें। किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाएं। कार्यक्षेत्र में शत्रु सक्रिय रहेंगे। उनका सामना आक्रामकता से नहीं धैर्य और शांति से करें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है लेकिन उचित होगा कि अभी परहेज करें। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करें। नुकसान होगा।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज विवाद से हानि हो सकती है। बड़े फैसले को टाल दें। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। कार्ययोजना पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) ग्रह दशा के अनुसार आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी जोड़ों को प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। निवेश करने वालों के लिए समय अनुकूल है। लाभ का योग है। काफी समय से सक्रिय विरोधी स्वतः परास्त होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आक्रामकता की आवश्यकता है। इसी से आपको लाभ होगा। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा का अवसर मिले तो अवश्य करें। वह लाभकारी हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

नोट- 17 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here