17 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

87
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 October : 17 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

17 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी शाम के 05.39 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा सुबह के 09.53 बजे तक। योग- वैधृति रात के 09.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.49 बजे। राहुकाल- शाम के 04.24 से 05.49 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

18 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी शाम के 06.07 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 10.50 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 08.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.48 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.49 से 09.15 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 17 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लग सकती हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह लंबे समय के लिए लटक सकता है। इससे आप निराश हो सकते हैं, लेकिन परेशान नहीं हों।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने खान-पान की ओर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। सहकर्मियों से तालमेल बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। इस बीच आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ा सकती है। आपको दोस्तों से मदद लेनी पड़ सकती है और वे आपकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ निवेश कर सकते हैं। भविष्य में इसका भरपूर लाभ भी उठा सकेंगे। धर्म-कर्म समेत पुण्य कार्यों पर धन व्यय कर सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) नौकरी में आज आपको किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। अन्यथा आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकती है। व्यवसायी यदि साझेदारी का मन बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 17 अक्टूबर 2021 का राशिफल मिला-जुला है। आपको किसी से भी अधिक अपेक्षा नहीं रखनी है। नहीं तो आप दुखी होंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आप अपनी संतान के भविष्य की योजनाओं पर कुछ निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इससे उनकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। मन में बड़ी-बड़ी योजनाएं बनेंगी लेकिन धन के अभाव में इन्हें साकार नहीं कर पाएंगे। ऐसे में पुराने मित्रों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता विकसित करने से लाभ होगा। आय के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी अपने कौशल से सभी लक्ष्य को समय पर पूरा करेंगे। इसका लाभ मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए थकाने वाला रहेगा। आज आपको हर कार्य को करने में तुलनात्मक रूप में अधिक मेहनत करनी होगी। यदि आपने आलस्य दिखाया तो आपका कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) लंबे समय से रुके हुए कार्य को आज आप पूरा कर सकेंगे। व्यापारियों को कुछ समय से फंसे धन की अकस्मात प्राप्ति हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को और मजबूती मिलेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको धन संबंधी समस्या मुख्य रूप से प्रभावित करेगी। इस चक्कर में कुछ आवश्यक कार्य बाद के लिए टालने होंगे। ऐसे समय में परिवार के भरपूर सहयोग से मन थोड़ा शांत होगा।

नोट- 17 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here