17 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

128
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 September : 17 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

17 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी सुबह के 08.07 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.36 बजे तक। योग- अतिगंड रात के 08.21 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.24 बजे। राहुकाल- दिन के 10.43 से 12.15 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.51 बजे से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

18 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी सुबह के 06.54 बजे तक। उसके बाद त्रयोदशी पूरा दिन और पूरी रात सुबह के 05.59 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.21 बजे तक। योग- सुकर्मा सुबह के 06.25 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.23 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.11 से 10.43 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.50 बजे से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 17 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला रहेगा। आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। यदि आज कोई अहम कार्य करना पड़े, तो किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। तब उसमें भरपूर सफलता मिलेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको कड़ी मेहनत से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई उपलब्धियों से आपका उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे, जिसने पहले आपकी मदद की थी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके पद और अधिकारों में वृद्धि होती  दिख रही है। हालांकि इसके लिए आपको कड़ी मेहनत और ठोस योजना की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) घर और बाहर आज आपको सतर्क रहना चाहिए। आकस्मिक रूप से कोई अपना आपको समस्याएं दे सकता है। आज अपनी गुप्त बातें और भावी योजनाएं किसी से साझा नहीं करें। धोखा हो सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) विपरीत परिस्थितियां रहने पर भी आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। घर-परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 17 सितंबर 2021 का राशिफल ठीक-ठाक है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। आप सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। इससे आपकी ख्याति बढ़ेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे उत्साह बना रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज आकस्मिक रूप से कामकाज से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कोई भी कार्य आरम्भ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन अनुकूल है। आपको धन लाभ होगा। मित्रों और परिजनों के साथ हास-परिहास का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों के लिए पुनरीक्षण का अवसर प्राप्त होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) फैसले लेते समय विवेक का भरपूर उपयोग करें। आपको आज परेशान होना पड़ सकता है। व्यापारियों को छिट-पुट लाभ की संभावना बन रही है। राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यापारियों को आज लाभ पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। किसी परिजन की बीमारी पर खर्च कर सकते हैं। शाम का समय अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए लगाना होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) भविष्य के खर्च को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखें। अन्यथा आपको अपने भविष्य के लिए चिंतित होना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें।

नोट- 17 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here