18 अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

90
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
rashifal and panchang of 18 April : 18 अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

18 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया रात के 07.23 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा अगले दिन तड़के 03.39 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 08.24 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.49 बजे। राहुकाल- प्रातः के 07.30 से 09.07 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.55 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

19 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया दिन के 04.38 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा रात के 01.39 बजे तक। योग- व्यतिपात शाम के 05.02 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.52 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.49 बजे। राहुकाल- दिन के 03.35 से शाम के 05.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.55 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 18 अप्रैल 2022 राशिफल? कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन ख़ुशी वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नत्ति के योग हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। सोचें हुए सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जायेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोग यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों को नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन व्यस्तता में बीतेगा। कारोबार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। नए रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में साझेदार के साथ मिलकर नई योजनाओं पर कार्य शुरू करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्य सफल होंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नए आयस्त्रोत पर कार्य शुरू करेंगे। परिवार में किसी के साथ विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें ।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) जानें 18 अप्रैल 2022 का राशिफल? दिन आपका परोपकार में व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो सावधानीपूर्वक जाएं। खराबी के कारण आपका धन व्यय हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन मुश्किलों भरा रहेगा। निवेश का सोच रहे हैं तो लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खाने से परहेज रखें। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसमें बढ़ोतरी हो सकती है। उधार लेन-देन से बचें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन कठिनाइयों भरा रह सकता है। व्यापार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) जानें 18 अप्रैल 2022 राशिफल? सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य करने की तरीके की प्रशंसा करेंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर धन व्यय होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन व्यस्तता में बीतेगा। कारोबार में अत्यधिक धन-लाभ के लिए अत्याधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने मे असफल रहेंगे । जीवनसाथी का पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह हल हो सकता है। धर्म-कर्म में समय बीतेगा। सायंकाल का समय मित्रों के साथ व्यतीत होगा। किसी परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यापार मे आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।

नोट- 18 अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here