18 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

80
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 18 December : 18 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

18 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी सुबह के 7.24 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी दिन के 01.49 बजे तक। योग- साध्य सुबह के 09.13 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.43 से 11.00 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.57 से 12.38 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

19 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा सुबह के 10.05 बजे तक। नक्षत्र- मार्गशीर्ष शाम के 04.53 बजे तक। योग- शुभ सुबह के 10.05 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- शाम के 04.11 से 05.28 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.58 से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 18 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) व्यस्तता के चलते आज आप अपने परिवार को समय दे पाने में असफल रहेंगे। इसके कारण आपका परिवार वालों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। इससे घर में अशांति का माहौल पैदा होने का खतरा है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आपको काफी समय से लंबित पड़े कानूनी विवाद में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इसलिए प्राथमिकता वाले लंबित कार्य को पहले पूरा करने की सोचें। खान-पान में सतर्कता बरतें। समस्या हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यवसाय के क्षेत्र में आज आप जिस भी कार्य को मेहनत और लगन से करेंगे, उसमें आपको भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधा आज गुरुजनों के सहयोग से समाप्त होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र के लिए समय उत्तम फलदायक है। आपको आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। उसमें आपकी प्रशंसा भी होगी। घर के रुके कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई की मदद ले सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 18 दिसंबर 2021 का राशिफल अच्छा है। कार्यक्षेत्र में यदि आप बदलाव करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने में व्यतीत करेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपके व्यापार में उन्नति का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी भी डील को फाइनल करेंगे। वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। विवाह योग्य युवाओं के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज अनुभवी रिश्तेदार के मार्गदर्शन में किए गए आपके कार्य सफल होंगे। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है तो वह आज आपको लाभ देगा। सायंकाल के समय आपकी परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको दूसरे के विवाद में पड़ने से बचना होगा। विशेष रूप से पास-पड़ोस में कोई बात होती है तो आपको बचने की कोशिश करनी चाहिए। अन्यथा उसके कारण कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा अधिकारी बनते हुए काम को बिगाड़ सकते हैं। शाम को जरूरी कार्यों को पूरा कर सकेंगे, जिनका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

नोट- 18 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here