18 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

116
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 18 february : 18 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

18 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी सुबह के 08 बजे तक। उसके बाद सप्तमी। नक्षत्र- भरणी रात के 02.54 बजे तक। योग- ब्रह्म अगले दिन तड़के 03.37 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.13 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.24 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

19 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी दिन के 10.58 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका अगले दिन सुबह के 05.58 बजे तक। योग- इंद्र अगले दिन तड़के 04.33 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.14 बजे। राहुकाल- दिन के 11.10 से 12.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 18 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

मिश्रित फल वाला दिन है। किसी भी प्रकार के लेनदेन से फिलहाल बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपसे आपके सहयोगी कुछ अपेक्षाएं कर सकते हैं। उनको पूरा करने में आप थोड़ी दिक्कत महसूस कर सकते हैं।

वृष

कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। इसके साथ ही सावधानी जरूरी है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले एक बार अच्छी तरह से सोच-समझ लें। नुकसान भी हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय ठीक है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

मिथुन

कार्यक्षेत्र में नहीं चाहते हुए भी कोई कार्य करना पड़ सकता है। हालांकि इसका लाभ आपको आगे चलकर मिलेगा। हर चीज को सतर्कता के साथ करें। आज किसी बात से आहत हो सकते हैं। शारीरिक तौर पर भी खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क

कोई भी नया कार्य शुरू करने का मन है तो किसी बड़े से एक बार इस बारे में जरूर बात करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं। इस वजह से नौकरीपेशा लोगों को रुकावट महसूस हो सकती है। कार्य की अधिकता बनी रहेगी। उसे पूरा करने के लिए भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।

सिंह

18 फरवरी का राशिफल कुल मिलाकर ठीकठाक है। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी तरह का कर्ज है तो वह भी खत्म हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में झुंझलाहट से बचें। हालांकि दिन भर किसी बात को लेकर मन बेचैन रह सकता है। कुछ समय से खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या

परिवार का कोई सदस्य आपकी मर्जी के विरुद्ध कार्य कर सकता है। इस वजह से आप थोड़े तनाव में आ सकते हैं। कारोबार व नौकरीपेशा लोगों का समय अच्छा है। लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी से जुड़े कोई निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं।

तुला

माता या पिता का स्वास्थ्य खराब होने से थोड़ी व्यस्तता रह सकती है। संतान पक्ष की किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वभाव में उग्रता से बचें। कोई पुराना मित्र कार्य से जुड़ी आपकी बड़ी मदद कर सकता है।

वृश्चिक

पैतृक संपत्ति को लेकर किसी तरह का विवाद संभव है। घर-परिवार में भाई या बहन के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। तनाव बढ़ सकता है।  मां की तरफ से कोई नकारात्मक खबर बेचैन कर सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों के प्रति सजग रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु

कोई नया कार्य शुरू करने में आपको रुकावट महसूस हो सकती है। इससे आप परेशान रह सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। कुछ दिन रुक कर नए सिरे से प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा चुनौती वाला समय है। पढ़ाई में खुद को एकाग्र करने में परेशानी हो सकती है।

मकर

कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। शाम तक तबीयत थोड़ी खराब हो सकती है। अपना ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। कारोबार को बढ़ाने के नए विचार आपके मन में आएंगे। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से हटकर कुछ समय अपने लिए निकालें। इससे अच्छा लगेगा। मन प्रफुल्लित होगा।

कुंभ

विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। इससे कोई भी जिम्मेदारी आप समय पर पूरी करने में सफल रहेंगे। यह आपके रिश्ते को और मजबूती देगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। नई योजना पर काम शुरू करते हैं। उनको पूरा करने में आप सफल रहेंगे।

मीन

आर्थिक स्थिति थोड़ी-बहुत परेशान कर सकती है। आप उसे निपटने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ वक्त बिताकर आपको अच्छा लगेगा।

नोट- 18 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से पहले दही खा लें। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here