18 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

82
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 18 january : 18 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

18 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा अगले दिन सुबह के 05.53 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य अगले दिन तड़के 06.43 बजे तक। योग- विष्कंभ दिन के 04.09 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.49 बजे। राहुकाल- दिन के 03.10 से 04.29 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

19 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- अश्लेषा पूरा दिन व पूरी रात। योग- प्रीति दिन के 04.06 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.49 बजे। राहुकाल- दिन के 12.32 से 01.51 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 18 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन कुल मिलाकर आपके अनुकूल है। हर कार्य में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने का योग है। विद्यार्थी वर्ग मनपसंद कार्य से संतुष्ट होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आप कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से कर पाएंगे। धार्मिक आयोजनों में आपको अहम जिम्मेदारी मिलेगी। वाहन दुर्घटना का खतरा है। अतः यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको अधिक लचीला और मिल-जुलकर काम करने वाला बनने की आवश्यकता है। अपने मन को बदले समय के साथ चलाने के लिए तैयार करें। यही हितकर होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। जीविका योग्य आय के स्रोत निरंतर जारी रहेंगे। कर्ज से थोड़ी परेशानी होगी। धैर्य बनाए रखें। कुछ समय में स्थिति सामान्य होने लगेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। आपकी वाणी से सभी प्रभावित होंगे। आपका काम आसानी से पूरा होगा। भूमि के मामले जल्दी निपटेंगे। शत्रु पक्ष कमजोर होगा।

यह भी पढ़ें- अद्भुत शक्तियों के स्वामी हैं हम, जानें उसे पाने के तरीके

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 18 जनवरी 2022 का राशिफल। यात्रा के दौरान आज आप विशेष सावधानी बरतें। दुर्घटना का अंदेशा है। घर-बाहर काम की अधिकता से मन और शरीर थका हुआ रहेगा। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से समय ठीक है। कुछ समय से फंसा हुआ पैसा मिलने का योग बन रहा है। संपर्क और संवाद के लिए समय उत्तम है। हालांकि धन का अपव्यय चिंता का विषय बनेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि कोर्ट-कचहरी के मामले चल रहे हैं तो आज आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिक ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार वालों का साथ मिलने से मन प्रसन्न होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आप अति उत्साह में निर्णय लेने या कोई महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। यह आपको क्षति पहुंचा सकता है। स्थाई संपत्ति को लेकर विवाद होने का खतरा है। शांति से कार्य करें। निवेश के लिए मध्यम समय है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन अनुकूल है। पिता अथवा पितृ तुल्य से आशीर्वाद लेकर शुरू किए हर कार्य में सफलता मिलेगी। अपने निर्णय स्वयं लें। तभी आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। परिवार की कलह से मन खिन्न होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज साझेदारी में व्यापार शुरू करने से आपकी उन्नति होगी। किसी से अचानक हुई मुलाकात रिश्तों में बदल सकती है। नौकरी करने वाले कामकाज के मामले थोड़े उलझ सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपकी समाजिक सहभागिता बढ़ेगी। इससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस बीच प्रियजनों से मिला धोखा मन को दुखी करेगा। कार्य की अधिकता से थकान महसूस करेंगे।

नोट- 18 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना पंडित स्वयं करें संक्षिप्त पूजन विधि से पूजा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here