18 जनवरी का राशिफल पढ़ें, कैसा रहेगा आपका दिन

100
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 18 january : 18 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

18 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी सुबह के 09.13 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 07.43 बजे तक। योग- परिघा शाम के 06.27 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.49 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.34 से 09.53 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

19 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी सुबह के 10.58 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद सुबह के 09.55 बजे तक। योग- शिव शाम के 06.49 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.50 बजे। राहुकाल- अपराह्न के 03.11 से 04.30 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 18 जनवरी का राशिफल। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। किस राशि वाले की होगी यात्रा, किसे पदोन्नति का योग और कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ें। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी कठिन परिस्थिति को सुलझाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विवादों से दूर रहें। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। वे खास नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। उनसे सावधान रहें। घर वालों का सहयोग मिलेगा।

वृष

धन संबंधी मामलों में नुकसान का खतरा है। अत्यधिक थकान रहने से तबीयत खराब लग सकती हैं। फिलहाल सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। भवन या भूमि की खरीद-बिक्री की योजना बन सकती है। आलोचना नहीं करें। अन्यथा किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन

खुद को अपने कार्य पर फोकस करें। रिश्तेदार के साथ मिलकर किसी खास मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव का माहौल हो सकता है। आक्रामक नहीं हों। जीवनसाथी से अनबन हो सकती हैं। माता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

कर्क

विद्यार्थी घूमने-फिरने में ज्यादा समय नहीं लगाएं। कारोबारी लेनदेन संबंधी कार्यों को फिलहाल टाल दें। अभी नुकसान हो सकता है। साझेदारों की मदद से तरक्की होने का योग बन रहा है। इसके लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा। कार्यक्षेत्र में दी गई जिम्मेदारी समय पर पूरी कर लेंगे।

सिंह

कार्यक्षेत्र में काम अपनी तरह से पूरे होते जाएंगे। कारोबारी किसी भी सलाह पर सोच विचार करने के बाद ही आगे बढ़ें। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग कोई भी जोखिम वाला कार्य करने से बचें। इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

कन्या

कारोबारी कोई नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आगे बढ़ें। अभी समय अनुकूल है। मित्रों के साथ मिलकर साझेदारी में भी काम शुरू कर सकते हैं। जिम्मेदारियों का दबाव अधिक रहने से परिवार के साथ समय बिताने में समस्या महसूस हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

तुला

18 जनवरी का राशिफल थोड़ा कठिन है। कारोबारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके बाद भी नतीजे आपके अनुसार नहीं मिलेंगे। इससे थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई चिंता वाली सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मसले पर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक

आज का राशिफल मिला-जुला फल वाला रहेगा। विवाद की स्थिति से जहां तक हो सके बचें। कारोबारियों का समय ठीक है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। सहयोगियों के साथ मिलकर सारी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर लेंगे। संतान की तबीयत खराब हो सकती है।

धनु

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। कारोबारी बिना रुकावट के सारे कार्य पूरे कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। घर-परिवार की जिम्मेदारियों का भी आप समय पर निर्वाह करेंगे। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

मकर

आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों की किसी गलती की वजह से अधिकारी उनसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर जरूर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। किसी भी तरह के विवादित मामलों में हाथ नहीं डालें। अन्यथा बेवजह के विवाद में फंस सकते हैं।

कुंभ

पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। संतान या छोटे भाई-बहन से सुखद सूचना मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। इससे किसी लंबित बड़ी योजना को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। रोजगार के क्षेत्र में भी दिन ठीक रहेगा। कामकाज समय से पूरा होगा। खानपान में सावधानी बरतें।

मीन

कारोबारियों के लिए समय ठीक है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थिति से सामना हो सकता है।अंततः आप उससे पार पाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि मानसिक शांति बनाकर रखें। पिता का खराब स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।

नोट- 18 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- प्रतिदिन स्मरणीय और उपयोगी मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here