18 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

108
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 18 July : 18 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

18 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी रात के 12.28 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 12.08 बजे तक। योग- साध्य रात के 01.57 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- संध्या के 05.37 से 07.20 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

19 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी रात के 09.59 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा रात के 10.27 बजे तक। योग- शुभ रात के 10.52 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.19 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.18 से 09.01 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 18 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आप कल्पना की दुनिया में जीएंगे। उनको सार्थक बनाने में कोई ना कोई बाधा आएगी। कार्यक्षेत्र में शंका के कारण कोई निर्णय नहीं ले सकेंगे। अधिकांश कार्यों के निर्णय अन्य के ऊपर डाल देंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) अति विश्वास से बचें। आज आपके कुछ निर्णय गलत निकलेंगे। हालांकि व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है। कामकाज में आकस्मिक वृद्धि होगी। आगे की योजनाओं पर खर्च करेंगे।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप फिजूल के झंझटों से बच कर रहें। हालांकि किसी अन्य के आपत्तिजनक व्यवहार के कारण माहौल उग्र बनेगा। धन संबंधित कार्यों में मध्यम सफलता मिलेगी। कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। परिवार में थोड़ी खींचतान के कारण दिन भर मन खिन्न रहेगा। देर शाम को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। धनलाभ भी कामचलाऊ हो जाएगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आकस्मिक दुर्घटना में चोट लगने का भय है। परिजनों की छोटी मोटी बातों का बुरा नहीं मानें। आज व्यर्थ बहस नहीं करें। अन्यथा विवाद बढ़ सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कम समय में ज्यादा लाभ कमाने के प्रलोभन से बचें। इससे नुकसान होगा। फिलहाल जहां और जैसे हैं, उसी में संतुष्ट रहते हुए टिके रहें। ध्यान रखें कि आज आपसे किसी का अहित नहीं हो।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 18 जुलाई का राशिफल थोड़ी समस्या लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार में भी माहौल बिगाड़ सकता है। बुजुर्ग के सहयोग से स्थिति सामान्य होगी लेकिन मन खिन्न रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपको लाभ कराएगा। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। दिखावे पर ज्यादा खर्च करने से बचें। अन्यथा परेशानी होगी। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। घर का माहौल अच्छा होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज जल्दबाजी से बचें। अन्यथा कुछ न कुछ त्रुटि अवश्य रहेगी। इससे थोड़ी परेशानी हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। बड़ा फायदा होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आपके मन में कुछ न कुछ उधेड़बुन रहेगी। किसी बड़े कार्य की योजना बनाएंगे लेकिन विभिन्न कारणों से पीछे हटना पड़ेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद हो सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता अधिक रहेगी। उस तुलना में प्राप्ति कम होगी। आज आय और व्यय का संतुलन बनेगा। महिलाओं के कारण घर में कलह का खतरा है। सतर्क और शांत बने रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को को जटिल कार्य सौंपे जाएंगे जिसे वे पूरा करेंगे। इससे उनका सम्मान बढ़ेगा। पदोन्नति का भी योग है।

नोट- 18 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here