18 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

157
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 18 June : 18 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

18 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी रात के 08.39 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी रात के 09.38 बजे तक। योग- व्यतिपात रात के 02.47 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.21 बजे। राहुकाल- दिन के 10.38 से 12.22 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.54 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

19 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी शाम के 06.45 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात के 08.29 बजे तक। योग- वरीयान रात के 12.06 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.53 से 10.38 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.55 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 जून का राशिफल

पढ़ें 18 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको अपने कामकाज में परेशानी का योग है। इसके लिए किसी वरिष्ठ एवं अनुभवी की सलाह से लाभ होगा। परिवार में किसी को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। इसलिए सावधान रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। सफलता पाने के लिए भरपूर प्रयास करें। दुष्टजनों से परेशानी हो सकती है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। निवेश करने पर लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज के दिन धोखा होने का खतरा है। अत्यंत सावधान रहें। काम में ध्यान दें। आवश्यक कार्यों में लापरवाही भारी पड़ेगी। आपकी क्षमता को नजरअंदाज किए जाने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) यदि आज कामकाज, खासकर कारोबार बढ़ाने संबंधी योजना को अमल में लाना चाहते हैं तो आगे बढ़ें। समय अनुकूल है। इसमें जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। शत्रु बिना कारण परेशान करने का प्रयास करेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। बिना ठोस कारण के ही मन उद्विग्न रहेगा। ऊपर से कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को धन की कमी का सामना करना पड़ेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इससे थोड़ी खुशी महसूस करेंगे। धनार्जन का योग है। आज आपको धन से संबंधित कोई चिंता सता सकती है। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 18 जून का राशिफल आपके अनुकूल है। खासकर कारोबारियों को आज शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। निवेश में उल्लेखनीय लाभ मिलने की आशा है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) जिन्हें आप अपना नजदीकी मानते हैं वे आज आपकी उन्नति देखकर परेशान होंगे। उसके आचरण से आप असहज महसूस कर सकते हैं। संतान के भविष्य की आज आपको चिंता सता सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का मार्ग खुलेगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्यभार व अधिकार में वृद्धि का योग बन रहा है। जिम्मेदारी बढ़ने से आपको कार्य संबंधी कुछ परेशानी भी होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन मानसिक तनाव में बीत सकता है। इससे बचने के लिए धैर्य और शांति से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में निर्धारित समय में सभी कार्य को समाप्त कर लेंगे। इससे आपकी प्रशंसा होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आज किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या का खतरा है। सतर्क रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन सफलतादायक रहेगा। नौकरीपेशा और कारोबारी आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त करेंगे। आपके बेहतर प्रदर्शन की सराहना होगी। धन लाभ का भी योग है। भविष्य की योजनाएं आकार लेने लगेंगी।

नोट- 18 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here