18 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

182
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 18 march : 18 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

18 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी रात के 02.09 बजे तक। नक्षत्र- भरणी दिन के 10.35 बजे तक। योग- वैधृति सुबह के 09.58 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.31 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.30 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.05 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

19 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी अगले दिन तड़के 04.48 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका दिन के 01.44 बजे तक। योग- विष्कुंभ दिन के 11.00 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.32 बजे। राहुकाल- दिन के 10.58 से 12.29 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.05 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 मार्च का राशिफल

पढ़ें 18 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। उस दौरान कुछ समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं। सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी और आचरण पर नियंत्रण रखें। फालतू की बात करने से बचें। किसी और के विवाद में पड़कर आप खुद के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं।

वृष

कारोबारी किसी भी तरह का जोखिम उठाने से अभी बचें। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। पारिवारिक व सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मौसमी बीमारी का खतरा है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल के लिए टाल दें। अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। परिवार में किसी तरह के विवाद के योग हैं। किसी करीबी की बात आपको ठेस पहुंचा सकती है। पूर्व में किया गया कोई कार्य बड़ा फायदा दे सकता है।

कर्क

कार्यक्षेत्र में बाधाओं से परेशान हो सकते हैं। हालांकि आप अपनी बुद्धि के बल पर हर कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है। सामाजिक पकड़ मजबूत रहेगी। कारोबारियों के प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह

जीवनसाथी का हर कार्य में पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता बनी रहेगी। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। हालांकि साथ ही साथ किसी परिवारीजन की वजह से परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती है। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या

18 मार्च का राशिफल आपके अनुकूल है। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरी तरह से साथ बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। घर-परिवार के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में मजबूती व मधुरता आएगी। कारोबारियों के लिए अच्छा समय है।

तुला

कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। व्यापार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। अभी बेहतर कर सकते हैं। किसी भी तरह की आर्थिक योजनाओं को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से जिस योजना पर कार्य कर रहे हैं वह सफलतापूर्वक समाप्त होगा। उससे आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। कारोबारियों की प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी से भी बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कोई करीबी आपकी बात से आहत हो सकता है।

धनु

घर-परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। इसे चूकें नहीं। इस यात्रा से मन तरोताजा रहेगा। संतान पक्ष किसी बड़ी समस्या में फंस सकता है। इस वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह के जोखिम उठाने से बचें। फिलहाल नुकसान होने के योग हैं।

मकर

कार्यक्षेत्र में आप को हर कार्य को पूरा करने में किसी तरह की बाधा महसूस हो सकती है। इस वजह से मन विचलित रहेगा। संतान पक्ष की जिम्मेदारियों को पूरा करने में दिन बीतेगा। आर्थिक लिहाज से दिन ठीक-ठाक है। हालांकि कहीं पर पैसे फंसाने से फिलहाल बचें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी नहीं दिखाएं।

कुंभ

मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। आध्यात्मिक दिशा में मन लगेगा। पूजा-पाठ में भाग लेने का मौका मिल सकता है। फिलहाल समय अनुकूल है। कारोबारी यदि व्यापार के विस्तार करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की जगह बदल सकती है। भौतिक सुख-साधनों में खर्च के योग हैं।

मीन

कारोबारियों के लिए समय ठीक है। साझेदारों के साथ संबंध में मजबूती आएगी। व्यापार बढ़ने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दूर रह रहे किसी सगे-संबंधी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार की क्षेत्र में किया जा रहा कोई बड़ा प्रयास सफल होगा। इससे मन प्रफुल्लित रहेगा।

नोट- 18 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here