19 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

104
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 19 april : 19 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

19 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी रात के 12.01 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु पूरा दिन और पूरी रात। योग- सुकर्मा रात के 08.07 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.52 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.49 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.29 से 09.06 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.54 बजे से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

20 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी रात के 12.43 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु सुबह के 06.53 बजे तक। योग- धृति रात के 07.44 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.50 बजे। राहुकाल- शाम के 03.35 से 05.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.54 बजे से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 19 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) परिवार की चिंता बनी रहेगी। यात्रा का योग बन सकता है। यदि आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे, तो उसमें सफलता मिलेगी और। आर्थिक स्थिति मजबूत बनने का योग बन रहा है। शाम के समय मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलित रखें। तब आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। कम लाभ से संतोष करने से ही दिन का फायदा उठाया जा सकता है। अधिक के चक्कर में हाथ आए अवसर छूट सकते है। खान-पान से सतर्कता बरतें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो)भाई-बंधुओं से आज सीमित व्यवहार रखें। अन्यथा कुछ न कुछ मानसिक क्लेश बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति लाभदायक बनेगी। प्रतिस्पर्धी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। फिर भी अगर दृढ़ रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन भागदौड़ वाला रहेगा। दैनिक कार्यों की भागमभाग में शरीर की अवहेलना बाद में भारी पड़ेगी। व्यावसायिक कार्य में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। इसके बाद भी अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) समय के साथ-सात आज आपका मूड बदलता रहेगा। इस पर नियंत्रण रखें। अपने मूड के साथ ही अपने व्यवहार को भी नियंत्रित रखें। अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के हिस्से में जा सकता है। लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 19 अप्रैल का राशिफल ठीक है। आज की मेहनत का सकारात्मक परिणाम आज ही मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही आर्थिक तंगी से थोड़ी राहत मिलेगी। आंशिक धन लाभ हो सकता है। स्थिति नियंत्रित होने में थोड़ा समय लगेगा।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आपकी आक्रामकता में आज थोड़ी कमी रहेगी। मन में कुछ न कुछ आशंका बनी रहेगी। आसपास का वातावरण भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। बातचीत में सतर्क रखें। अन्यथा छोटी-मोटी बात या हास-परिहास में कलह होने का खतरा है।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) 19 अप्रैल का राशिफल मिश्रित फल वाला है। संतान का निरंकुश व्यवहार मन के दुख का कारण बनेगा। आज पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। मौसमी बीमारी होने का खतरा है। लापरवाही नहीं बरतें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) ग्रह दशा थोड़ी प्रतिकूल है। यदि पुरुषार्थ अर्थात कर्म मजबूत रहा, तभी उसके प्रभाव से बच सकेंगे। अन्यथा आज आपकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में जमकर मेहनत करें। लोगों से बातचीत में संयम बरतें। सीमित बातचीत करें।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। नजदीकी लोगों के लिए आप लाभकारी सिद्ध होंगे। लेकिन सावधान रहें। आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग होने का खतरा अधिक है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन चुनौतीपूर्ण है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। शत्रु पक्ष को कमजोर नहीं आंकें। वे अंदर ही अंदर आपको हानि पहुंचा सकते हैं। धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा। लोग आपकी प्रगति देखकर वैर भाव रखेंगे। सावधान रहें।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपका है। ग्रहदशा आपके अनुकूल है। वह प्रत्येक कार्यों में विजय दिलाने वाला रहेगा। इसलिए समय का अधिक से अधिक सदुपयोग करें। पुरानी योजना को अब कार्य रूप देने का समय आ गया है। उस पर आगे बढ़ें।

नोट- 19 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here