19 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

100
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 19 December : 19 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

19 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा सुबह के 10.05 बजे तक। नक्षत्र- मार्गशीर्ष शाम के 04.53 बजे तक। योग- शुभ सुबह के 10.05 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- शाम के 04.11 से 05.28 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.58 से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

20 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा सुबह के 12.36 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 07.46 बजे तक। योग- शुक्ल सुबह के 10.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.27 से 09.44 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.58 से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 19 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप किसी नए व्यापार को करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। इसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में खींचतान के बीच सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का वास होगा। आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ दिन का आनंद लेंगे।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आपके लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। उनकी सलाह से काम करेंगे तो कार्यक्षेत्र में समस्याओं से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) अपने आसपास नजर दौड़ाएं तो अच्छा अवसर दिखाई देगा। परिवार वालों खासकर भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके किसी करीबी को आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके लिए आप आगे आएंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में यदि आज आप जोखिम लेने के लिए तैयार रहें तो सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को आज अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 19 दिसंबर 2021 का दिन साझेदारी में व्यवसाय करने वाले के लिए अनुकूल है। आपको अपने जरूरी कामों को सही समय पर निपटा लेना चाहिए। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज संतान को लेकर कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है। इसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहेगा। इससे आप थोड़े से परेशान हो सकते हैं। आप अपना काम ईमानदारी से करें। नियमों का सख्ती से पालन करें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपके गुरुजन मार्गदर्शक बनेंगे। उनके सहयोग से हर क्षेत्र में आपको संशय से मुक्ति मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। परिवार के सहयोग से आप सफलता प्राप्त करेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नयापन लाने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि आपको अपेक्षित सफलता मिल सके। किसी भी तरह की व्यावसायिक यात्रा आपको लाभ प्रदान करने वाली होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आपके लिए आज का दिन अनुकूल है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है तो वह आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझता सकता है। इसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन उत्तम है। आज आप जिस भी कार्य को करने की योजना बनाएंगे, उसमें सफलता मिलेगी। विद्यार्थी आज गुरुजन के मार्गदर्शन में पढ़ाई करें, तभी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

नोट- 19 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here