19 दिसंबर का राशिफल पढ़ें और जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

97
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 19 december : 19 दिसंबर का राशिफल पढ़ें और जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना ही हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

19 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी अपराह्न के 02.14 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 07.40 बजे तक। योग- हर्षण दिन के 12.47 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- दिन के 09.44 से 11.01 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.58 से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

20 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी अपराह्न के 02.52 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा रात के 09.01 बजे तक। योग- वज्र दिन के 12.03 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 04.11 से 05.29 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.58 से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 दिसंबर का राशिफल

19 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। इसमें देखें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर? किसे सफलता के लिए जूझना होगा? किस पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा? कौन आर्थिक रूप से समस्या में रहेगा? इसके साथ घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य की जानकारी भी लें।

मेष

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। लेन-देन में, खासकर कर्ज देने में सावधान रहें। उसमें धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सफलता मिलने का योग है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष

परिवार की बड़ी जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। उसमें विवाद भी संभव है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में फैसले लेने में सावधानी बरतें। पैसे के लेन-देन से परहेज करें। थकान महसूस कर सकते हैं।

मिथुन

आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आपकी महत्वपूर्ण व्यक्ति से अनबन हो सकती है। यह ठीक नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं की अच्छी यात्रा हो सकती है। इससे मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। विद्यार्थियों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

कर्क

आर्थिक रूप से दिन थोड़ी चुनौती वाला रहेगा। निवेश की योजना हो तो आज टाल देना उचित रहेगा। पैसे से संबंधित विवाद हो सकता है। इस दिशा में सावधान रहें। सामाजिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। आपकी सलाह को लोग महत्व देंगे। युवाओं बेरोजगारों को अच्छी सूचना मिल सकती है।

सिंह

बदलाव के लिए अभी यह समय उपयुक्त नहीं है। इस समय नया काम शुरू करने से भी परहेज करें। पुराने काम पर ही खुद को फोकस करें। कारोबारी को लेन-देन में सतर्क रहना चाहिए। आज कार्यक्षेत्र में विवाद का योग है। परिवार में भी किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या

नकारात्मकता हावी हो रही है। उससे बचने का प्यास करें। भविष्य के प्रति सकारात्मक बने रहें। कुछ समय बाद स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। रोजमर्रा के काम का दबाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन हो सकती है। पुराने विरोधी फिर नए सिरे से साजिश कर सकते हैं।

तुला

आपके लिए 19 दिसंबर का राशिफल अच्छा है। जो भी काम करेंगे, फायदा होगा। निवेश के लिए भी समय उपयुक्त है। यदि कोई योजना लंबित है तो उस पर शीघ्र काम शुरू कर दें। सफलता अवश्य मिलेगी। घूमने-फिरने का योग है। दूसरे की सलाह पर कोई फैसला लेने से बचें। नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक

विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। यदि कोई परीक्षा दी है तो बेहतर परिणाम मिल सकता है। कारोबारी अपने पुराने मामले आसानी से निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसके साथ ही व्यस्तता भी बढ़ने की संभावना है। परिवार को भी उचित समय दें।

धनु

आपके लिए आज सावधानी से रहने का दिन है। कार्यक्षेत्र में विरोधी साजिश कर सकते हैं। धैर्य और शांति से परिस्थिति का सामना करें। अन्यथा आप बेवजह के विवाद में फंस सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान होगा। धार्मिक कार्य में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी।

मकर

दिन थोड़ा कठिन होगा। किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें। धैर्य बना कर रखें। परिवार व रिश्तेदारी में कुछ परेशान करने वाली स्थिति बन सकती है। अपने व्यवहार में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। खान-पान में सतर्क रहें। पेट की समस्या हो सकती है।

कुंभ

आप काफी समय से किसी कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि आपको उसमें अपेक्षित सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। इससे आप अपनी पुरानी योजना को सही अंजाम तक पहुंचा सकते हैं।

मीन

अपनी योजना और निजी बातें आज किसी से साझा न करें। आपकी योजना चोरी हो सकती है। इसके साथ ही खतरा है कि आपकी निजी बातें सार्वजनिक हो जाएं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। हालांकि आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। संभव है कि नई जिम्मेदारी भी मिले।

नोट- 19 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। यह भी जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here