19 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

93
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 19 february : 19 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

19 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी दिन के 10.58 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य दिन के 01.17 बजे तक। योग- इंद्र अगले दिन तड़के 04.33 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.14 बजे। राहुकाल- दिन के 11.10 से 12.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

20 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी दिन के 01.31 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी पूरा दिन पूरी रात योग- वैधृति अगले दिन तड़के 05.16 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.55 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.15 बजे। राहुकाल- दिन के 09.45 से 11.10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 19 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

दिन व्यस्तता में बीतेगा। कार्य का दबाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए दिन ठीक हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। बचत करने का भी मौका मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। कोई नए कार्य से फायदा होने हो सकता है।

वृष

घर परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के जोखिम भरे निर्णय लेने से फिलहाल बचें। बड़ा नुकसान होने का खतरा है। आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। हालांकि जल्द ही उसका संतोषजनक रास्ता निकल आएगा। कारोबार ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

मिथुन

पिछले कुछ दिनों के मुकाबले दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी। उलझनें समाप्त होंगी। लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से हो जाएगी। विरोधियों को अनदेखा करने से बचें। पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान लगाएं। परिवार में तालमेल बना रहेगा। आर्थिक मामलों के लिहाज से दिन ठीक है।

कर्क

बहुत दिनों की शांति के बाद विरोधी फिर से हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वे आपके जीवन को थोड़ा कठिन बना सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने से फिलहाल बचें। शारीरिक या मानसिक किसी तरह का तनाव संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा विचलित कर देने वाला है।

सिंह

किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यक्षेत्र व घर-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामले में किसी भी तरह के जोखिम भरे निर्णय लेने से फिलहाल बचें। किसी योजना का लाभ मिल सकता है।

कन्या

19 फरवरी का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। घर की साज-सज्जा में पैसे खर्च हो सकते हैं। हालांकि इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। नई गाड़ी या घर लेने का विचार आपके मन में आ सकता है। मातृपक्ष से जुड़े किसी रिश्तेदार का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

तुला

घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। राजनीति में सक्रिय लोगों को दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। किसी भी तरह की बड़ी योजना को फिलहाल लागू करने से बचें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को कहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है।

वृश्चिक

आय से अधिक खर्च बने रहेंगे। गैर जरूरी कार्यों पर भी धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर रखें। अन्यथा परेशानी में फंसेंगे। व्यावहारिक बने रहेंगे तो फायदा होगा। मौसमी बीमारी हो सकती है। सतर्कता बरतें।

धनु

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में हर काम समय पर निपट जाएगा। अधिकारियों से रिश्तों में सुधार आएगा। मान-सम्मान भी मिलेगा। लंबे समय से फंसे हुए काम पूर्ण हो जाएंगे। मित्रों के सहयोग से कारोबारियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है।

मकर

मानसिक स्तर पर कोई चीज आपको परेशान कर सकती है। कारोबारियों को अपने व्यापार का विस्तार करने का मौका मिलेगा। परिवारजनों को किसी बात से नाराजगी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का व्यवहार थोड़ा परेशानी में डाल सकता है। संयम बनाए रखें।

कुंभ

सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। इससे नए लोगो से मेल-मिलाप तो बढ़ेगा ही साथ ही आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। कारोबारियों के लिए दिन ठीक है। नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। परिवार में आपके किसी काम की प्रशंसा हो सकती है।

मीन

कार्यक्षेत्र में किसी कार्य की प्रशंसा हो सकती है। सहयोगियों से आपके संबंधों में भी सुधार आएगा। आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबारियों पर काम का दबाव थोड़ा कम रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा।

नोट- 19 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here