19 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

74
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 19 january : 19 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

19 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- अश्लेषा पूरा दिन व पूरी रात। योग- प्रीति दिन के 04.06 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.49 बजे। राहुकाल- दिन के 12.32 से 01.51 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

20 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया सुबह के 08.04 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा सुबह के 08.24 बजे तक। योग- आय़ुष्मान दिन के 03.45 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.50 बजे। राहुकाल- दिन के 01.52 से 03.11 बजे तक। अभिजीत- 12.11 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 19 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अत्यधिक खर्च भरा रहेगा। आय में थोड़ी कमी आएगी। इससे आप परेशानी महसूस करेंगे। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) प्रेमी युगल जीवन को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। अभी यह सौदा आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए कार्यों से लाभ के योग बन रहे हैं। अतः आज यदि कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं। वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। इससे आपको हाल में आ रही समस्याओं से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) यदि आपके परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। इसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई में लगना होगा।

यह भी पढ़ें – हम हैं अपनी दुनिया के मालिक, स्वयं बनाते भाग्य

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 19 जनवरी 2022 का राशिफल। आज आपको भाग्य का नहीं सिर्फ कर्म का फल मिलेगा। अतः और अधिक मेहनत करें। उससे ही अपने लक्ष्य को पा सकेंगे। परिवार में आज किसी परिजन के आने से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इससे अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। खान-पान में सावधानी बरतें। पारिवारिक एकता में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। विशेष रूप से व्यापारियों को अच्छा परिणाम मिलेगा। आज वे उम्मीद से अधिक धन कमाएंगे। इस कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए सतर्क रहने वाला है। सार्वजनिक रूप से हर कार्य में आपको अधिक ध्यान देना होगा। विरोधी आपकी तरक्की देखकर परेशान होंगे। वे आपके बनते हुए कामों को भी बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। संबंधों में चल रही कड़वाहट आज समाप्त होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान रहें। इसमें दुर्घटना होने का भय रहेगा। इसके कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको अपने किसी परिजन से नकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके कारण आप परेशान रहेंगे। अपने जीवनसाथी पर भरोसा करके किसी नए कार्य को करना बेहतर रहेगा।

नोट- 19 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर- पूर्व ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – गायत्री मंत्र को यूं ही नहीं कहते हैं महामंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here