19 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

107
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 19 July : 19 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

19 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी रात के 09.59 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा रात के 10.27 बजे तक। योग- शुभ रात के 10.52 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.19 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.18 से 09.01 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

20 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी शाम के 07.17 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा रात के 08.33 बजे तक। योग- शुक्ल शाम के 07.35 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.19 बजे। राहुकाल- दिन के 03.53 से 05.36 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 19 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन तनावपूर्ण रह सकता है। अपनी चूक के कारण घर-बाहर बुरा-भला सुनना पड़ सकता है। कामकाज से संबंधित यात्रा की संभावना है। उसमें विशेष लाभ नहीं होगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में धन और सम्मान दोनों का योग बन रहा है। हालांकि मन में किसी चीज की कमी खलेगी। शाम को मित्रों से मुलाकात होगी। उनके साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे।

यह भी पढ़ें- नौ ग्रहों के प्रभाव और बीमारियों से संबंध जानें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधूरे काम को पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। फिर भी कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परिश्रम की अधिकता एवं के कारण थकान महसूस करेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकी आएगी। संतान जिद पर अड़ेंगी। पूर्व नियोजित यात्रा की योजना किसी कारण से निरस्त करनी पड़ेगी। इससे थोड़े निराश होंगे। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। हालांकि तत्काल यह विशेष लाभ दिलाने में सहायक नहीं रहेगा। निराश और परेशान नहीं हों। शीघ्र ही स्थिति में सुधार होगा। कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ गरमा-गरमी हो सकती है। धैर्य और शांति से स्थिति का सामना करेंगे तो सब कुछ आपके नियंत्रण में होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 19 जुलाई का राशिफल आपके अनुकूल है। काफी समय से लटकी योजना पूरी होगी। साझेदारी में काम करने वाले व्यवसायियों को लाभ होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। नौकरीपेशा लोग आज कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ होता रहेगा। यदि खर्च पर नियंत्रण रख सकें तो यह भविष्य में उपयोगी सिद्ध होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आप अपने ही कारण समस्या में फंसेंगे। पल-पल बदलते मूड के कारण घर-बाहर के लोगों को असुविधा होगी। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके प्रदर्शन पर भी पड़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें। अन्यथा आप असफल होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी अन्य की दखलंदाजी रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी लेकिन उसे कार्य रूप नहीं दे सकेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यवसायी वर्ग अपने कामकाज पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे। हालांकि आर्थिक लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा। महिलाएं काम के बोझ से चिड़चिड़ी रहेंगी। फिर भी जरूरी काम पूरी करेंगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) अधिकारी वर्ग से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि जल्दबाजी के कारण आप इसका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। सामाजिक कार्य में सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आकस्मिक खर्च का योग है।

नोट- 19 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- षोडषी भोग और मोक्ष देती हैं, नित्य करें पूजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here