19 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

130
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 19 May : 19 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

19 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी दिन के 12.50 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा दिन के 03.48 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 01.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.07 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

20 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी दिन के 12.23 बजे तक। नक्षत्र- मघा दिन के 03.58 बजे तक। योग- व्याघात रात के 11.28 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.08 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.43 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.50 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 मई का राशिफल

पढ़ें 19 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वाहन चलाने में और खान-पान में सतर्कता बरतें। अन्यथा समस्या में फंस सकते हैं। देर रात तक जागना आपके लिए सही नहीं है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। सत्संग से मानसिक शांति अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। कोई महंगी चीज की खरीदारी कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। आपके पराक्रम का समय आ रहा है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। संतान की ओर से कोई सुखद सूचना मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपके कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आपके कार्यों में कुछ अवरोध भी उत्पन्न हो सकते हैं। निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। परिवार वालों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) लंबित योजना को अंजाम तक पहुंचाने के प्रयासों में तेजी लाएं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता कम होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखना श्रेयस्कर रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 19 मई का राशिफल अनुकूल है। किसी नजदीकी के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सुधार आएगा। अधिकारी की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी जरूरी है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आय के स्रोत बढ़ने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन लाभ के नए अवसर बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बनाने वाले को सफलता मिलेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन संभव है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण दिन है। फिजूलखर्ची हो सकती है। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।  साझेदारी में कारोबार करने पर फायदा होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय का विस्तार होगा। नौकरीपेशा लोगों का कद बढ़ेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इच्छित योजनाओं पर विशेष ध्यान दें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होने से मानसिक तनाव हो सकता है। वरिष्ठ जनों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। संबंधों को शीघ्र बेहतर बनाने में भलाई है। अतिथियों का आगमन हो सकता है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन मिश्रित रहेगा। विरोधी परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद भी आपका कद बढ़ेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

नोट- 19 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here