19 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

96
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 19 October : 19 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

19 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी शाम के 07.03 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद दिन के 12.13 बजे तक। योग- व्याघात शाम के 06.39 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.47 बजे। राहुकाल- दिन के 02.57 से 04.22 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

20 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा रात के 08.26 बजे तक। नक्षत्र- रेवती दिन के 02.02 बजे तक। योग- हर्षण रात के 08.40 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.46 बजे। राहुकाल- दिन के 12.06 से 01.31 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 19 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन अनुकूल है। किसी भी काम में थोड़ी सी कोशिश भी आपको सफलता दिलाएगी। आय वृद्धि होने की योग हैं। आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। मकान खरीदने का मन बना सकते हैं फायदा होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज सतर्क रहने का दिन है। अधिकारियों से बात करते समय व्यवहार में सावधानी रखें। कोई खुशखबरी अचानक से मिल सकती है। हर तरह की समस्याएं सुलझाने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कोई योजना बनाई है तो उन पर कार्य शुरू करें। काम को टालना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे फायदा उठाने से ना चूकें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कारोबारियों को कुछ महत्वपूर्ण कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक मामलों में समय देने की आवश्यकता है। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। दिन के अंत में थकान अनुभव कर सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में कुछ नए तरह के अनुभव होंगे। कुछ बातों पर बारीकियों से विचार करने की आवश्यकता है। बहन की अपेक्षित मदद मिल सकती है। आपके सभी काम पूरे होने के योग हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 19 अक्टूबर 2021 का राशिफल मिश्रित है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई विवाद हो सकता है। दिन भर व्यस्त रहेंगे। आप थोड़े आक्रामक भी हो सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। कई रुके हुए काम अचानक पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नए रोजगार की तलाश में हैं तो वह मौका भी आपको मिल सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल वाला है। धन लाभ होने का योग है। कारोबारियों को छोटा-मोटा लाभ हो सकता है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद होने का खतरा है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। पदोन्नति होने के योग हैं। किसी आवश्यक मामले में दूसरे पर विश्वास कर काम नहीं छोड़ें। उसे स्वयं करने पर लाभ होगा। इसका फायदा भविष्य में भी होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन का प्रारंभ अच्छा होगा। कारोबार में अचानक लाभ होने से प्रसन्न रहेंगे। दोपहर बाद उलझनें बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर पुराने विवाद सुलझाएं। इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आने वाले दिनों में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। इस दौरान आपकी अपनी सक्रियता बढ़ने लगेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामकाज करने के तरीके से प्रसन्न होंगे। आपका कद बढ़ेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन सतर्क रहने का है। आज किसी भी तरह का फैसले लेने में शीघ्रता नहीं करें। उचित होगा कि फैसले को टाल दें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

नोट- 19 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here