दो अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

64
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 2 April : दो अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

2 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- प्रतिपदा दिन के 11.58 बजे तक। नक्षत्र- रेवती दिन के 11.21 बजे तक। योग- इंद्र सुबह के 08.31 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.39 बजे। राहुकाल- दिन के 09.18 से 10.51 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.00 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

3 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वितीया दिन के 12.38 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी दिन के 12.37 बजे तक। योग- वैधृति सुबह के 07.53 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.40 बजे। राहुकाल- संध्या के 05.06 से 06.40 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.00 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें दो अप्रैल 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) प्रॉपर्टी के मामले में कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जो आपको भरपूर लाभ देकर जाएगी। यदि कहीं निवेश करने का मन हो, तो आज दिल खोलकर करें। भविष्य में आपको उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आप को शांति से बिताने की सलाह है। निरंतर मिल रही असफलताओं से क्षुब्ध होकर आप जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। इसकी भरपाई आपको आने वाले समय में करनी ही पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए शुभ संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। यदि आज आप कोई घर और दुकान खरीदना चाहते हैं, तो उसे खरीदने में सफल रहेंगे। इससे भविष्य में आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी भी होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार की प्रगति को देखकर आपके विरोधी ईर्ष्या करेंगे, लेकिन परेशान न हों। वह आपस में ही लड़कर नष्ट हो जाएंगे और आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दो अप्रैल 2022 का दिन आपके लिए भाग्योदयकारक है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। शाम तक आपको अपने व्यापार के लिए कोई शुभ समाचार मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) पद मिलने के साथ मान-प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आपको किसी भी क्षेत्र में रह रहे परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी रहेगी। आज सीधा जवाब नहीं देंगे। धन की आमद अनैतिक कार्यों से होने की संभावना ज्यादा है। घर का वातावरण आपकी कंजूस प्रवृत्ति के कारण उदासीन बनेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) उपलब्धियों के लिहाज से दिन शून्य रहेगा। हालांकि आपके मन में नए-नए विचार बनेंगे। अधिकांश समय कल्पनाओं में बीतेगा। आवश्यक कार्य के कारण कार्यक्षेत्र से अवकाश लेना पड़ सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज कोई परिजन या अधीनस्थ आपसे अपनी मांग मनवाने के लिए जिद पर अड़ेगा। इससे कुछ समय के लिए आपको असुविधा होगी। क्रोध भी आएगा लेकिन स्थिति को देख उसे मन में ही रखेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है, जिसके पूरा होने में थोड़ा भी संदेह। यदि ऐसा कोई कार्य हाथ में लिया, तो वह पूरा नहीं होगा। संतान की प्रगति को देख मन में प्रसन्नता होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज दूसरे के चक्कर में अपने काम की उपेक्षा नहीं करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। इसके लिए उचित रहेगा कि पहले अपने काम को प्राथमिकता दें। उसके बाद ही दूसरों के काम को करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए सक्रिय रहेंगे। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं दूसरे इसे आपका स्वार्थ नहीं समझें।

नोट- दो अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here