दो अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

143
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 2 August : दो अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

दो अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी सुबह के 10.27 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 10.44 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 11.07 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.43 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.11 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.24 से 09.05 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

तीन अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी दिन के 12.59 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात के 01.44 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 12.07 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.11 बजे। राहुकाल- दिन के 03.49 से 05.30 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो अगस्त 2021 का राशिफल

दो अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। विशेष रूप से व्यवसाय से जुड़े जातक को अधिक लाभ की संभावना है। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। इस दौरान कुछ धन भी व्यय करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए आज का दिन उपयुक्त है। पुरानी योजना को लागू कर आप अपेक्षित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से सतर्क रहें। आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखें।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) नया रचनात्मक कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप किसी नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। सफलता का योग है। भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। किसी नई वस्तु की खरीद को लेकर आज आपका घर के किसी बुजुर्ग सदस्य से मतभेद संभव है। अभी यात्रा का कार्यक्रम टालना उचित होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) यदि कोई  संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में जटिल कार्यों का निष्पादन होगा। इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। लाभ मिलने का योग बन रहा है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। सीमित आय में आकस्मिक खर्च का योग बन रहा है। लेन-देन से बचें। अन्यथा पैसे फंस सकते हैं। संतान पक्ष से कोई सुखद सूचना मिल सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दो अगस्त 2021 का राशिफल थोड़ा तनाव देने वाला है। आज मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा। अनावश्यक खिंचाई से मन खिन्न रहेगा। इसका असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपनी गुप्त बातों को किसी से साझा नहीं करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी होने का भी खतरा है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य के मोर्चे पर परेशान रह सकते हैं। प्रियजनों के कारण तनाव होने से घर में क्लेश की स्थिति बन सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अपने मित्रों और परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इसमें आपका खर्च आवश्यकता से अधिक होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की प्रशंसा होगी। व्यापार करने वाले को सफलता मिलेगी। साझेदारी में काम कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

नोट- दो अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

प्रस्तुति- किशोर झा

संदर्भ- विक्रम संवत और भारतीय पंचांग

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here