दो जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

84
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 2 january : दो जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

दो जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावस्या रात के 12.02 बजे तक। नक्षत्र- मूल शाम के 04.23 बजे तक। योग- वृद्धि सुबह के 09.43 बजे तक। उसके बाद ध्रुव अगले दिन सुबह के 05.30 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.36 बजे। राहुकाल- शाम के 04.18 से 05.36 बजे तक। अभिजीत- 12.04 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

तीन जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- प्रतिपदा रात के 08.31 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा रात के 01.33 बजे तक। योग- व्याघात रात के 01.25 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.37 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.32 से 09.50 बजे तक। अभिजीत- 12.05 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें दो जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कार्यक्षेत्र में आज खूब परिश्रम करना होगा। हालांकि बदले में अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकेगा। आर्थिक स्थिति भी अनुकूल नहीं रहेगी। दैनिक खर्च के लिए जमा धन में से ही खर्च करना पड़ेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग से लाभ मिलेगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलने से उलझनें कम होंगी। आपकी स्थिति मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज के दिन आप छोटे-मोटे कार्यों की अनदेखी करेंगे। इससे बाद में आपको परेशानी होगी। दिनचर्या प्रातः काल से ही अव्यवस्था रहेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी या साझेदारों से बहस हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) खर्च की अपेक्षा धन लाभ अधिक रहने पर थोड़ी-बहुत बचत कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज आसानी से किसी की बातों पर विश्वास नहीं करें। अन्यथा धोखा हो सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपका समय अनावश्यक एवं अनुपयोगी कार्यों के पीछे नष्ट होगा। घरेलू समस्याएं अधिक रहने के कारण कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य नहीं कर सकेंगे। मन को एकाग्र रखने में परेशानी होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दो जनवरी 2022 का दिन मिला-जुला फल वाला है। यदि कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें विजय मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की इच्छा पूर्ति नहीं होने पर असंतोष हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्य में असफलता मिलने से आज आपका मन चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार वाले आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का प्रारंभ नहीं करें। अन्यथा हानि हो सकती है। खान-पान में संयम बरतें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन सावधान रहने का है। अत्यावश्यक होने पर भी लेन-देन में सतर्कता बरतें। अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज दुर्घटना होने का खतरा है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में आज स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। अधिकारी वर्ग आपसे संतुष्ट नहीं रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। इसके अनुपात में उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन के प्रारंभ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। हालांकि बाद में स्थिति बदलने लगेगी। शाम तक अपेक्षित लाभ मिल सकेगा। व्यवसाय में सरकारी अवरोध कम होंगे। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आकस्मिक धन लाभ का योग है। विरोधी आपको हराने का हरसंभव प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से वे आपकी गलतियों की अनदेखी करेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके अनुकूल है। आज आपको सफलता के कई अवसर मिलेंगे। हालांकि भ्रम में डालने वाले प्रसंग भी मिलते रहेंगे। जिन कार्यों में अनुभवी लोगों की सलाह लेंगे उनमें अच्छी सफलता मिलेगी।

नोट- दो जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here