दो जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

133
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 2 June : दो जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

2 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी रात के 01.12 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा शाम के 05.00 बजे तक। योग- विष्कंभ पूरा रात के 02.27 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.15 बजे। राहुकाल- दिन के 12.19 से 02.03 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

3 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी रात के 02.22 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद शाम के 06.35 बजे तक। योग- प्रीति रात के 02.24 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.16 बजे। राहुकाल- दिन के 02.03 से 03.47 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो जून का राशिफल

पढ़ें दो जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अधिकारियों के कृपा पात्र बनेंगे। समाज में आपके सम्मान में और वृद्धि होगी। जिद्दी व्यवहार से बचें। अन्यथा लाभ के बदले हानि हो सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। विवाह के उत्सुक को जीवनसाथी मिलने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। फिर भी खाने पीने में संयम बरतें। उधार देने से बचें। धन हानि का खतरा है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। धनलाभ की प्रबल संभावना है। निवेश करने पर बड़ा लाभ मिल सकता है। दोपहर बाद का समय काफी व्यस्त रहने वाला है। परिवार पर ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) प्रेमी जोड़ों के लिए समय परेशानी वाला है। संबंध बिगड़ सकते हैं। पैसे के मामले में दिन ठीक है। कारोबारियों को आकस्मिक धन लाभ होगा। नए अवसर आने और निकल जाने का योग है। इसलिए सतर्क रहें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन बेकार जाएगा। स्वयं अनुभव करेंगे कि समय एवं धन बेकार किया। जिस कार्य पर आपकी नजर थी, वह किसी अन्य के हाथ में जा सकता है। वाहन चलाने या बाहर निकलने में सतर्क रहें। दुर्घटना का खतरा है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्य व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनेगी। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। हालांकि नए कार्य हाथ में नहीं लें। उसमें बाधा आने का योग है। स्वास्थ्य संबंधी मामूली परेशानी संभव है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दो जून का राशिफल चुनौतीपूर्ण है। घर और बाहर सतर्कता बरतें। आपके ही व्यवहार या वाणी से आपको नुकसान हो सकता है। कोई वस्तु चोरी जाने या खोने का भय भी है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके नाम रहेगा। आय में वृद्धि का योग है। प्रतिद्वंद्वियों की सक्रियता बढ़ेगी लेकिन वे स्वयं मुंह की खाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी सहायता करेंगे। निवेश के लिए समय लाभदायक रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रदर्शन से स्वयं संतुष्ट रहेंगे। परिजनों की आवश्यकताओं पर ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज जिस कार्य को हाथ में लेंगे किसी न किसी कारण से उसमें विलंब होगा। हालांकि देर से सही सारे कार्य पूर्ण होंगे। दुर्घटना से शारीरिक कष्ट हो सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन ठीक है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दूसरों के विवाद या बहस में हिस्सा नहीं लें। विद्यार्थी ध्यान व लगन से उपलब्धि हासिल कर पाएंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आकस्मिक रूप से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी नजदीकी से विवाद हो सकता है। कामकाज और फैसला लेने में जल्दबाजी नहीं करें। कारोबारियों का काम अच्‍छा चलेगा। आय बनी रहेगी।

नोट- दो जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here