2 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

83
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 2 May : 2 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

दो मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वितीया अगले दिन तड़के 05.18 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 12.34 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 03.38 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.57 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.19 से 08.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

तीन मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- रोहिणी अगले दिन तड़के 03.18 बजे तक। योग- शोभन दिन के 04.16 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.57 बजे। राहुकाल- दिन के 03.38 से 05.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

2 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 2 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन थोड़ा परेशानियों वाला रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। जीवनसाथी से मन की बात साझा करें अच्छा लगेगा। माता अगर नाराज़ चल रही हैं तो उनको मना सकते हैं। कोई भी कार्य करेंगे तो उसमें परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ मदद मिलेगी , जिससे कोई बड़ा कार्य आसानी से निपट जायेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको कुछ रुकावटों व अड़चनों का सामना कर पड़ सकता है। नौकरी व कारोबार में विरोधी आपके सामने कुछ नई बाधा खड़ी कर सकते हैं, जिन्हें पार होने में अधिकारी आपकी स्वयं मदद करेंगे। यदि किसी भूमि व भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो अच्छे से जांच-परख लेने के बाद ही कोई निर्णय लें। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पूर्व में यदि कोई निवेश किया है, तो उससे लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन अच्छा रहेगा। समय परिवारजनों के साथ व्यतीत होगा जिससे प्रसन्न रहेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के साथ घूमने जाने का मन बना सकते हैं । किसी करीबी की मदद पर धन खर्च हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 2 मई 2022 राशिफल।कारोबार कर रहे लोगों को व्यापार में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है। संतान पक्ष के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी करनी पड़ सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) पारिवारिक संपत्ति पर अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भौतिक सुख-सम्बृद्धि में इज़ाफ़ा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अगर की परीक्षा के परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। मन में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। एक साथ बहुत सारे कार्य को हाथ में लेने से बचें अन्यथा कोई भी काम पूरा नहीं कर पाएंगे। कारोबार में बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके परिणाम आपके मन-मुताबिक़ होंगे। घर-परिवार में किसी को उधार देने से बचें अन्यथा संबंधों में दरार उत्पन्न हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपका मान-सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज अपने प्रेमी से किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन इसमें आपको अपना फायदा व नुकसान देखकर ही करना होगा। गृहस्थ जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल के समय जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आज व्यवसाय अथवा घर में आपकी किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी हो, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन उन्नति भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके मन मुताबिक रहेगा जिसे देखर मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उनका स्वस्थ्य ख़राब है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी से राय अवश्य ले लें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। धन सम्बन्धी कोई परेशानी चल रही है तो उसका हल ढूंढने में आप सफल रहेंगे। रोज़गार की तलाश कर रहे लोग हताश हो सकते हैं। किसी मित्र को उधार देना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो)  मेहनत के मुताबिक़ ही परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातक विरोधियों से परेशान रह सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने का मौकामिलेगा जिससे व प्रसन्न होंगे। कारोबारिक ज़िम्मेदारियों को लेकर परेशान रह सकते हैं जिसे पूरा करने में सफल रहेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। सामजिक गतिविहियाँ बढ़ेंगी। आपके द्वारा की गयी मेहनत का फायदा कोई और उठा सकता है। स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहे अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो)  लेन-देन को करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी से करें। बढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाने की जरुरत है नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो हर तरह से सोच विचार कर ही करें। कारोबारियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

नोट- 2 मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here