दो अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

100
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 2 October : दो अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग भी है। सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का राशिफल

02 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी रात के 11.10 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 03.35 बजे तक। योग- सिद्ध शाम के 05.47 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.06 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.12 से 10.41 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.46 से 12.34 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का राशिफल

03 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी रात के 10.29 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात के 03.26 बजे तक। योग- साध्य शाम के 04.18 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.05 बजे। राहुकाल- शाम के 04.36 से 06.05 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.46 से 12.34 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो अक्टूबर 2021 का पंचांग

पढ़ें दो अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। अधिकांश कार्य आप समय पर पूरा कर लेंगे। व्यापारियों को धन की आमद भी समय पर अपेक्षानुसार होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से दिन तनावपूर्ण रहेगा। आकस्मिक खर्च आने से आपकी जेब पर प्रभाव पड़ेगा। इससे थोड़ी चिंता अनुभव करेंगे। किसी प्रियजन से विवाद हो सकता है। धैर्य और शांति से काम लें।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। स्थिति हर प्रकार से आपके नियंत्रण में रहेगी। घर-बाहर किसी को भी नाराज होने का अवसर नहीं दें। आप अपने मजाकिया अंदाज से दुखी लोगों को भी हंसा देंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन सतर्क रहने का है। कार्यक्षेत्र में किसी से अहम मसले पर बहस हो सकती है। विवेक से काम लें और अपना पक्ष मजबूती से रखें। गलत बात से समझौता नहीं करें। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दो अक्टूबर 2021 का राशिफल आपके लिए भाग्योदयकारक है। आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, आपको सफलता मिलेगी। काफी समय बाद प्रियजनों से मुलाकात होगी। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज अपनी वाणी और आचरण को नियंत्रित रखें। विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में अधिक संयमित रहें। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी से खींचतान का खतरा है। व्यवसायी भी विवाद में न उलझें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज अपने कामकाज पर पूरा फोकस करें। अन्यथा नुकसान होगा। बेमन से कार्य करने पर लक्ष्य प्राप्ति में विलंब तो होगा ही गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। इससे अधिकारी आपसे असंतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। आपका कद बढ़ेगा। परिजन आपसे मतलब का व्यवहार रखेंगे। इच्छा पूर्ति के लिए वे जिद पर अड़ेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपके उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि प्रभावशाली रहेगी। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इससे मानसिक शांति अनुभव करेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) व्यवसायियों को आज दैनिक कार्य में थोड़ा विघ्न आ सकता है। हालांकि धन की आमद संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसमी बीमारी के कारण थोड़ी परेशानी रह सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आप आज अपने मन की ही सुनेंगे। इससे घर व कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा अशांतिपूर्ण रह सकता है। हालांकि इससे कार्यक्षेत्र में आपको लाभ होगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आज किसी न किसी रूप में आपके विचार और कार्य प्रतिकूल फल देंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ की उम्मीद अंत समय में टूटने से मन में नकारात्मक विचार बनेंगे।

नोट- दो अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here