20 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

116
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 20 August : 20 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

20 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी रात के 08.50 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा रात के 09.25 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 03.32 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.56 बजे। राहुकाल- दिन के 10.46 से 12.24 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

21 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी रात के 07.00 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण रात के 08.22 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 12.55 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.55 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.09 से 10.46 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 20 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मन को एकाग्र रखने में थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। धन हानि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद भी हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दोस्तों के साथ समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई करीबी आपकी बात का बुरा मान सकता है। परिवार में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ फैसले सावधानी से लें। पैसे का लेनदेन करने से बचें।

यह भी पढ़ें- पहली महाविद्या काली से देवता भी पाते है शक्ति व सिद्धि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कुछ ऐसी योजनाएं आपके सामने आ सकती हैं जो आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। आपके लिए जो लोग महत्वपूर्ण है उनके साथ अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का योग बन रहा है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) निवेश करने का सोच सकते हैं। पैसों से जुड़ा विवाद हो सकता है सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) किसी और के विवाद में बीच में ना पड़ें। पैसों को लेकर किसी के साथ अनबन हो सकती है। परिवार के लोग आप से नाराज हो सकते हैं। कारोबार में किसी तरह का कोई झंझट हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 20 अगस्त 2021 का राशिफल मिला-जुला है। कोई नया काम करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। रोजमर्रा के कामकाज का दबाव ज्यादा रह सकता है। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) रोजमर्रा के कार्य के सिलसिले में भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। दूसरों की बातों में आकर किसी भी तरह के फैसले लेने से बचें। नुकसान का खतरा है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यात्रा पर जाने का कोई कार्यक्रम बन सकता है। निवेश करने के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। अभी थोड़ा रुकें। पारिवारिक काम से भागदौड़ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के विवाद से बचें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) मेलजोल का भी मौका मिलेगा। दोस्तों से अपेक्षित मदद मिल जाएगी। घर परिवार में कुछ परेशान करने वाली स्थितियां बन सकती हैं। अपने व्यवहार में भावना और व्यावहारिकता का संतुलन बनाकर रखें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कई तरह के विचार आपके मन में आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आप अपनी योजनाओं को किसी व्यक्ति से साझा करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से मामूली बात पर विवाद हो सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) समझदारी से व्यवहार नहीं करने पर किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कारोबार से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। घर-बाहर तनाव के कारण चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे।  किसी करीबी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है।

नोट- 20 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here