20 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

111
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 December : 20 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

20 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा सुबह के 12.36 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 07.46 बजे तक। योग- शुक्ल सुबह के 10.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.27 से 09.44 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.58 से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

21 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया दिन के 02.53 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 10.25 बजे तक। योग- ब्रह्म दिन के 11.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 02.54 से 04.11 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.59 से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 20 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपके प्रतिष्ठा व सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपका अपने पिताजी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह सुलझेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में यदि कोई डील फाइनल करनी हो तो जल्दबाजी नहीं करें। अन्यथा इसमें आपसे कोई भूल हो सकती है। व्यापार में यदि कोई नया निवेश करेंगे तो इससे आपकी लाभ की स्थितियों में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) घर में आज यदि परिवार के सदस्यों में आपस में कोई कलहबाजी होती है तो आपको धैर्य से समझाने की कोशिश करनी चाहिए। रोजमर्रा के कामों से परे आज आप कुछ नए कामों में हाथ आजमा सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यापक रूप में आज का दिन आपके अनुकूल है। जीवनसाथी यदि नौकरीपेशा है तो उनके कार्यक्षेत्र में आज उन्नति होगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) लंबित योजना पर यदि आज काम करेंगे तो इसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। प्रेमी जोड़ों को कुछ अच्छे पल का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा। आपको अपने प्रेमी का दिल जीतने का मौका मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 20 दिसंबर 2021 का राशिफल स्वास्थ्य के लिए अहम है। आज आपको खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा। अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए सतर्क रहने का है। आप किसी व्यक्ति द्वारा भ्रम की स्थिति बनाने से असमंजस में पड़ सकते है। बिना विचारे कोई भी कार्य नहीं करें। छोटी सी भूल भारी पड़ सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज परिस्थितियां आशा के अनुरूप रहेंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। दीर्घकालीन निवेश करने पर अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक आयोजन करने के लिए यह समय उपयुक्त रहेगा। इसमें आकस्मिक लाभ मिलेगा। महिला मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। छोटे-मोटे विकारों को छोड़ दें तो स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन छोटी-मोटी उलझनों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। व्यस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) धन संबंधी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। हालांकि इसके लिए मानसिक श्रम खूब करना पड़ेगा। विपरीत लिंगी से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे। आप धन से अधिक संबंधों को प्राथमिकता दें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) स्वास्थ्य उत्तम रहने से आप मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ाएंगे। भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी।

नोट- 20 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here