20 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

104
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 february : 20 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

20 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी दिन के 01.31 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी पूरा दिन पूरी रात योग- वैधृति अगले दिन तड़के 05.16 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.55 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.15 बजे। राहुकाल- दिन के 09.45 से 11.10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

21 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी दिन के 03.42 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी सुबह के 8.44 बजे तक। उसके बाद मृगशिरा। योग- विष्कुंभ अगले दिन सुबह के 05.35 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.54 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.16 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 04.50 से 06.16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 20 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज पूरे दिन जोखिम भरे कार्यों से बचें। जहां तक हो सके फालतू के विवादों को टालें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अति विश्वास में आकर कोई काम बिगाड़ सकते हैं। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। कामकाज को खत्म करने में किसी तरह की समस्या महसूस हो सकती है।

वृष

कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। उनकी हर हरकत पर नजर रखें। वे आपके बारे में कोई गलत बात भी फैला सकते हैं। उससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। सहयोगियों के बीच प्रभाव बनाने में कामयाब रहेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

मिथुन

किसी की भी बात पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचें। कारोबारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। आज सफलता प्राप्ति का योग है। इसके बाद भी बड़ा फैसला लेने में झिझक महसूस हो सकती है। आर्थिक लिहाज से समय ठीक है। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल मिलेगा।

कर्क

आप अपनी बौद्धिक क्षमता व योग्यता के बल पर कई बड़े कार्य आसानी से कर लेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। आस-पड़ोस में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा कर सकते हैं। इससे घरवाले थोड़ा नाराज हो सकते हैं।

सिंह

परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में अत्यधिक सतर्कता बरते। कोई करीबी मन को व्यथित करने वाली कोई खबर दे सकता है। इससे पूरे दिन परेशान रह सकते हैं। घर परिवार में खर्च की अधिकता बनी रहेगी

कन्या

20 फरवरी का राशिफल मिश्रित फल वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवहार में अति उत्साहित होने से बचें।

तुला

कारोबारियों की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। बहुत कोशिशों के बाद भी अभी कोई बड़ी योजना शुरू नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में अनिश्चितता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र व परिवार के माहौल को सकारात्मक बनाए रखने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

फिलहाल बड़ी योजना पर कार्य शुरू करने का समय नहीं है। सामाजिक व कार्यक्षेत्र के रिश्तो में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। किसी भी तरह की अकड़ या लड़ाई-झगड़ों से बचें। आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पूर्व में निवेश किए गए पैसों से अपेक्षित परिणाम न पाकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

धनु

धन संबंधी मामलों में आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। इस वजह से आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को अपना महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में थोड़ी समस्याएं महसूस हो सकती है। कही-सुनी बात पर भरोसा करने से बचें। बात बढ़ सकती है।

मकर

अपने कार्यों को समय पर निपटाने के चक्कर में आपको बहुत अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस वजह से शाम तक आप थकावट महसूस करेंगे। साझेदारी का कार्य कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। खर्च को नियंत्रण में रखें। अन्यथा आर्थिक स्थिति थोड़ी चरमरा सकती है।

कुंभ

कारोबारियों को व्यापार में मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार की नई योजनाएं बनेंगी। उन पर जल्दी कार्य शुरू कर सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव होने का योग है।

मीन

व्यापारियों को कारोबार में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। कोई प्रतिद्वंदी आप को कड़ी टक्कर दे सकता है। इस वजह से थोड़ा तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता से आगे बढ़ने में कामयाबी मिलेगी। कहीं पैसे फंस सकते हैं।

नोट- 20 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here