20 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

75
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 january : 20 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

20 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया सुबह के 08.04 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा सुबह के 08.24 बजे तक। योग- आय़ुष्मान दिन के 03.45 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.50 बजे। राहुकाल- दिन के 01.52 से 03.11 बजे तक। अभिजीत- 12.11 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

21 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया सुबह के 08.51 बजे तक। नक्षत्र- मघा सुबह के 09.43 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 03.06 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.51 बजे। राहुकाल- दिन के 11.13 से 12.33 बजे तक। अभिजीत- 12.11 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 20 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। व्यापारी आज नए साझेदार पर कड़ी नजर रखें। अन्यथा उन्हें धोखा मिल सकता है। नौकरी करने वाले व्यस्त रहेंगे। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले आज सतर्क रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) लंबे समय से रोजगार की दिशा में प्रयासरत जातक को आज अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान से कोई नए व्यवसाय कराना उत्तम रहेगा। परिवार में आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। सफलता प्राप्ति के लिए वे सार्थक दिशा में प्रयास करते नजर आएंगे। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा था, तो आज उसमें आपको राहत मिल सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आज आप किसी को धन उधार दें, तो पहले विचार कर लें। नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। इस कारण आप अपने सभी कार्य को पूरा कर सकेंगे। व्यापारियों को भी लाभ का योग है। परिवार के साथ किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 20 जनवरी 2022 का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में सफल रहेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप हर कार्य को उत्साह से करेंगे। हालांकि इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आप अति उत्साह के चक्कर में किसी गलत कार्य में हाथ नहीं डाल दें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन अनुकूल है। आज पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इसके कारण परिवार में उत्साह जैसा माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भी करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आप अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में दिन व्यतीत करेंगे। इस दौरान समस्याओं से निजात पा सकते हैं। यदि आपके पारिवारिक संबंधों में खटास चल रही थी, आज वह समाप्त होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर आज नियंत्रण रखें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आलस्य के कारण आज आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को टाल देंगे। बाद में आपको इससे परेशानी होगी। उचित होगा कि कड़ी मेहनत से अपने पिछले रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर लें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) संतान पक्ष की ओर से आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को सफलता हासिल करने का योग बन रहा है।

नोट- 20 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here