20 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

112
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 July : 20 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

20 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी शाम के 07.17 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा रात के 08.33 बजे तक। योग- शुक्ल शाम के 07.35 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.19 बजे। राहुकाल- दिन के 03.53 से 05.36 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

21 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी अपराह्न के 04.26 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा शाम के 06.30 बजे तक। योग- ब्रह्म अपराह्न के 04.12 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.18 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 02.10 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 20 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन विशेष रूप से शुभ फल वाला है। धन लाभ का योग है। संबंधों में भी जीवंतता का अहसास होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलने से समय पर अपने सारे कार्य पूर्ण कर लेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके अनुकूल है। आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनका भविष्य में लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। युवाओं के विवाह के लिए रिश्ते आएंगे। हालांकि पक्के होने में संशय रहेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। मनपसंद भोजन, वस्त्र एवं अन्य सुख मिलेगा। इससे आप प्रसन्नचित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी के बाद लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण अस्त-व्यस्त अधिक रहेगा।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। घर और बाहर के कार्यों में आप लापरवाही दिखाएंगे। इससे उचित लाभ मिलने में विलंब के साथ ही कमी भी आएगी। इससे परिवार में भी तनाव रह सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 20 जुलाई का राशिफल ठीक-ठाक है। कार्यक्षेत्र में स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी। महत्वपूर्ण काम छोड़कर अन्य लोगों के कार्य में रुचि लेना हानि कराएगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। लाभ मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) जितना परिश्रम करेंगे, उसी तुलना में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनर्गल बातों को छोड़कर स्वयं को लक्ष्य पर केंद्रित रखें। दैनिक उपभोग के खर्च में बढ़ोतरी से बजट गड़बड़ा सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला है। आर्थिक लाभ होगा। सलाह लेते समय सतर्कता बरतें। गलत सलाह के कारण महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। धन लाभ का योग बन रहा है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सरकारी कार्य में किसी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज के दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला है। कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी आपकी स्थिति ठीक बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की ओर से सुखद सूचना मिल सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। शारीरिक स्फूर्ति आज कम रहेगी। इसलिए कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा करने में समस्या होगी। इससे तनाव बढ़ेगा। आकस्मिक खर्च का भी योग है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज अपनी भावना पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास नहीं करें। विशेष रूप से गुप्त योजना किसी से साझा नहीं करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दूसरे के मामले में टांग नहीं अड़ाएं। अन्यथा मानहानि हो सकती है। आर्थिक उलझनें परेशान करेंगी। घर में किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण माहौल थोड़ा गरम हो सकता है।

नोट- 20 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा में छुपा है हर समस्या का हल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here