20 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

143
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 June : 20 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

20 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी अपराह्न के 04.21 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा शाम के 06.50 बजे तक। योग- परिघ रात के 09.00 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- शाम के 05.37 से 07.22 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.55 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

21 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी दोपहर के 01.31 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति अपराह्न के 04.46 बजे तक। योग- शिव शाम के 05.34 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.09 से 08.53 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.55 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 जून का राशिफल

पढ़ें 20 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति करने में भी समस्या आएगी। इससे आपकी अशांति बढ़ेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) हर हाल में सफलता पाने की भावना बलवती होगी। हालांकि आत्मसम्मान से समझौता नहीं करने से सफलता पाने में थोड़ा विलंब हो सकता है। धैर्य और विश्वास रखें। थोड़ी देर से सही सफलता अवश्य मिलेगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। उधार दिए धन की वसूली में देर होगी। आज विवाद नहीं करें। अन्यथा समस्या गहरा सकती है। पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग है। संतान से सुखद सूचना मिल सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज अपने ही किसी प्रियजन की बात आपको अखरेगी। लेकिन यह समय शांति बनाए रखने की है। उचित उत्तर देने के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। निवेश करने के लिए उचित समय है। इसमें लाभ होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी समस्या को छोड़ दें तो दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में सुस्ती रहेगी। आकस्मिक धन लाभ का योग है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर दुविधा रहेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में सुस्ती के कारण उदासीनता रहेगी। अपने कार्य को विस्तार दे सकते हैं। नए कार्य की रूपरेखा बनाने के लिए भी उपयुक्त समय है। हालांकि कार्य की शुरुआत आज करना उचित नहीं है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 20 जून का राशिफल ठीकठाक है। कारोबारियों के लिए अच्छा समय है। बेहतर काम होगा। उधारी से परहेज करने की कोशिश करें। पारिवारिक वातावरण मन को प्रफुल्लित करने वाला रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) गुप्त बातों व योजना को आज किसी से साझा नहीं करें। इससे नुकसान होने का खतरा है। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। आय की तुलना में खर्च अधिक होगा। इस पर नियंत्रण रखें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। आपके प्रदर्शन की सभी सराहना करेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। खान-पान में सतर्कता बरतें। समस्या हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन मिश्रित फल वाला है। नए कार्य की योजना में बाधा का योग है। अतः फिलहाल उसे टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आपका आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। किसी से विवाद होने के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे। इसका कुप्रभाव कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन पर पडेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) नए काम शुरू करने वाले के लिए उत्तम समय है। यदि कोई योजना लंबित है तो उस पर शीघ्र अमल कर दें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

नोट- 20 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here