20 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

79
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 March : 20 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

20 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया दिन के 10.06 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा रात के 10.40 बजे तक। योग- ध्रुव शाम के 06.34 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.32 बजे। राहुकाल- शाम के 05.01 से 06.32 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.05 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

21 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया दिन के 08.20 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 09.31 बजे तक। योग- व्याघात शाम के 03.55 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.33 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.55 से 09.26 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.04 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 20 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) यदि किसी नई योजना पर काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो, कुछ समय के लिए रुक जाएं। अभी इसके लिए अनुकूल समय नहीं है। आज आप अपने भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि आपने किसी व्यक्ति से कुछ धन उधार लिया हुआ था, तो आज आप उसे चुकाने में भी सफल रहेंगे। इससे आपको अपना मन हल्का लगेगा। आज व्यापार का कोई सौदा किसी दूसरे के प्रभाव में आकर नहीं करें।

यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। इसे गंभीरता से लें। इसमें आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो इससे परिवार का माहौल खराब हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) धन-धान्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए वृद्धि कराने वाला रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। विशेष रूप से यदि पहले से समस्या चल रही थी, तो उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) परिवार में आज तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। आपकी किसी बुजुर्ग व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम वाला है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो आज उसमें आपकी अपने साझेदार से कुछ बहस हो सकती  है। इसके कारण आप परेशान रहेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 20 मार्च 2022 का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए अनुकूल नहीं है। यदि आपने आज कहीं निवेश किया, तो वह भविष्य में आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) भविष्य के लिहाज से आज का समय आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है। इसकी सहायता से आप अपनी योजना को सफलतापूर्वक पूरी कर सकेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आप अपनी वाणी में कठोरता बनाए रखें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है। लोग आपके सहज व्यवहार का गलत फायदा उठा सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे आपको परेशान करने के लिए आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए आज अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपको लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) हाल में शुरू की गई योजना से मन-मुताबिक लाभ मिलेगा। शाम का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे।

नोट- 20 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सिद्धिदात्री प्रदान करती हैं भोग, सिद्धियां व मोक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here