20 नवंबर के राशिफल में पढ़ें कैसा रहेगा आपका दिन

119
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 November : 20 नवंबर के राशिफल में पढ़ें कैसा रहेगा दिन? किसके साथ है भाग्य, किसे करनी होगी मेहनत? इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए? जाना जरूरी हो तो बचाव के लिए उपाय देखें।

शुक्रवार का पंचांग

20 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी रात 09.29 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा सुबह 09.36 बजे तक। योग- गंड सुबह के 08.03 बजे तक। उसके बाद वृद्धि। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 10.47 से 12.07 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.45 से 12.28 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

21 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी रात 09.48 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण सुबह 09.54 बजे तक। योग- वृद्धि सुबह के 06.44 बजे तक। उसके बाद ध्रुव। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.28 से 10.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.46 से 12.28 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का राशिफल

20 नवंबर के राशिफल साथ में पढ़ें कैसा रहेगा दिन? किस राशि वाले का कैसा रहेगा भाग्य? कौन करेगा मेहनत? किसे मिलेगा बैठे-बैठे फल?

मेष

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। मौसमी बीमारी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के कार्य में रुकावट आ सकती है। कारोबारी को छोटा-मोटा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लिए गए निर्णय के नतीजे अच्छे होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

वृष

पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कार्य के लिए की गई मेहनत सफल होगी। आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कारोबारी अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। आय सीमित ही रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन

मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। थोड़े बहुत फिजूल के खर्च हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे काम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क

दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। नौकरी बदलने का ख्याल भी मन में आ सकता है। अपनी पसंद से शादी के लिए इच्छुक लोगों को माता-पिता का साथ मिलेगा।

सिंह

निवेश के इच्छुक लोगों के लिए समय अच्छा है। लाभ होने का योग है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। शादीशुदा लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से नाराजगी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कन्या

20 नवंबर के राशिफल पढ़ें। आपके मन में यात्रा पर जाने का विचार आ सकता है। परिवार जनों के साथ तालमेल की कमी होगी। इसके चलते मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

तुला

दिन अच्छा रहेगा। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, नतीजे आप के पक्ष में होंगे। पैसों को लेकर चिंताएं समाप्त हो जाएंगी। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आपलोग मिलकर अच्छा समय साथ गुजारेंगे। कार्य के सिलसिले में किसी वरिष्ठ की सलाह काम आएगी।

वृश्चिक

नई गाड़ी खरीदने का विचार आपके मन में आ सकता है। आप स्वभाव में ताजगी महसूस करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। चुभने वाली बातें करने से बचें। जीवनसाथी से थोड़ी-बहुत नोकझोंक हो सकती है। कामकाज के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

धनु

परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा में खर्च भी ज्यादा होंगे। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। कारोबारियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपको अधिक गंभीरता से काम करने की जरूरत है। रिश्तेदारों व दोस्तों में कोई आप से सलाह-मशविरा कर सकता है। सलाह देने में सतर्कता बरतें। अन्यथा आपकी बेवजह छवि खराब होगी। कारोबारी थोड़े चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ

लंबे समय से चल रही यात्रा की योजना पूरी होगी। यह मौका आपको कार्यक्षेत्र में भी फायदा दे सकता है।  पूर्व में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। धन प्राप्त हो सकता है। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन

भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। हर तरह के कार्य में आपको सफलता मिलेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में कोई भी काम ध्यान से करें। इसका फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है।। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है।

नोट- 20 नवंबर के राशिफल में आपने हर राशि के दिन के बारे में जाना। दिशा शूल में आपने जाना कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जरूरी हो तो जौ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here