20 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

139
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 September : 20 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

20 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा पूरा दिन और पूरी रात सुबह के 05.24 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.02 बजे तक। योग- शूल दिन के 03.24 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.20 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.40 से 09.11 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.50 बजे से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नोट- पितृपक्ष का औपचारिक प्रारंभ। गृहस्थों के लिए 21 सितंबर से प्रारंभ होगा।

मंगलवार का पंचांग

21 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा पूरा दिन और पूरी रात सुबह के 05.51 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद पूरा दिन पूरी रात तड़के 05.07 बजे तक। योग- गंड दिन के 02.27 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.19 बजे। राहुकाल- दिन के 03.16 से 04.48 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.50 बजे से 12.38 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 20 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) पहले की गई मेहनत का फल पाने का समय आ गया है। धन की प्राप्ति अपेक्षाकृत आसान होगी। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि का योग है। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन उपलब्धियों वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ने से मान-सम्मान मिलेगा। मिल-जुल कर काम कर रहे व्यापारियों के साझेदार से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए सतर्क रहने का है। आज किसी भी व्यक्ति के साथ मिल-जुलकर काम करने से परहेज करें। व्यापारी भी साझेदारी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करें। इससे नुकसान होने का खतरा है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। विशेष रूप से खान-पान में सतर्कता बरतें। शाम को आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन शुभ है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मित्रता हो सकती है। इससे आपके व्यक्तित्व में अलग निखार आएगा। आपके स्वभाव का जिद्दी पन दूसरे पर भारी पड़ सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 20 सितंबर 2021 का राशिफल औसत है। अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा निकट संबंधों में दरार आ सकती है। शाम का समय किसी आध्यात्मिक कार्य में व्यतीत होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार में कोई विवाद पनप सकता है। उसे निपटाने में आपका खासा समय व्यतीत होगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह व मदद उपयोगी होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सहयोग से एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारी आपके सुझावों को गंभीरता से लेंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा। पदोन्नति की भी संभावना है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले के लिए समय अनुकूल है। राजनीति करने वाले का कद बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भविष्य में आपको इसका लाभ मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन मिश्रित फल वाला है। अपनी कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें। कामकाज की स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी में कार्य व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रह सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज सोच-समझ कर फैसला लें और काम करें। व्यर्थ की बातों, विशेष रूप से दूसरे के मामले में नहीं पड़ें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से काम करें। वह उपयोगी होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन औसत फल लेकर आ रहा है। आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। आज किसी भी तरह के वाद-विवाद में हिस्सा नहीं लें। दौड़-धूप रहेगी।

नोट- 20 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here