13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 21 April : 21 अप्रैल 2022  राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

21 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी दिन के 11.12 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 09.52 बजे तक। योग- परिघ दिन के 10.22 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.50 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.54 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

22 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी सुबह के 08.42 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा रात के 08.14 बजे तक। योग- शिव सुबह के 07.12 बजे तक। उसके बाद सिद्ध अगले दिन तड़के 04.14 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.51 बजे। राहुकाल- दिन के 10.42 से 12.20 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.54 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 21 अप्रैल 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन सुख-शांति में बीतेगा। काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर एवं बाहर हर जगह आपका प्रभाव बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र पर प्रतिस्पर्धिओ में विजय प्राप्त करेंगे। निवेश करने का विचार है तो थोड़े विलम्ब से ही पर सफलता निश्चित मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अपना कार्य निपटाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। किसी भी नयी योजना पर कार्य शुरू करने से बचें। शादी-शुदा लोगों के जीवन में शान्ति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गो से आकस्मिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को परिश्रम का उचित फल मिलेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन राहत देने वाला रहेगा। लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा आपके विचार से आपके सहकर्मियो को प्रभावित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के आय के और मार्ग बनेंगे। कारोबारी कार्यो से संतुष्ट रहेंगे। धार्मिक कार्यो में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 21 अप्रैल 2022 राशिफल। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। अत्याधिक ज़िम्मेदारियों के चलते चिड़चिड़े हो सकते हैं। परिवार में विवाद संभव है। कारोबारियों को खुद की लापरवाही से नुकसान पहोच सकता है। धन हानि के योग हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा जिम्मेदारियों का दवाब कम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की काम की वजह से भागदौड़ लगी रहेगी। काम के चक्कर में परिवार की अनदेखी हो सकती है। अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं संभव हो तो टाल दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में में सहकर्मियो से वैचारिक मतभेद हो सकता है। दोपहर के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी। मानसिक बोझ कम होगा। आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मज़बूती आएगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) पैसों की कमी के चलते कुछ काम रुक सकते हैं। कारोबार में निवेश करने से बचें। दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। पारिवारिक माहौल किसी बात की वजह से बिगड़ सकती है। संतान की किसी बात से निराशा हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। कारोबारियों को धन लाभ के योग हैं। पुराने मित्र से लम्बे समय बाद मुलाक़ात हो सकती है। परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप जो भी निर्णय लेंगे उसका शुभ परिणाम देखने को मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) 21 अप्रैल राशिफल। धन लाभ होने के योग हैं। परिजनों को आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। सामजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बना रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कारोबारियों को लाभ मिलने के योग हैं। धन कमाने की होड़ में आप बाकी चीज़ों को अनदेखा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग न मिलने से निराशा हो सकती है। कारोबारियों में लालच की भावना अधिक रह सकती है। जोखिम वाली जगहों पर निवेश करने से बचें। शाम के समय थकान अनुभव करेंगे। परिवार में खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) बोलचाल में अपने शब्दों पर ध्यान दें। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने में जल्दबाजी ना दिखाएं। धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।

नोट- 21 अप्रैल 2022  राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही या जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here