21 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

71
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 april : 21 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

21 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी रात के 12.35 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य सुबह के 07.59 बजे तक। योग- शूल शाम के 06.43 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.50 बजे। राहुकाल- दिन के 12.20 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

22 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी रात के 11.35 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा सुबह के 08.15 बजे तक। योग- गंड शाम के 05.02 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.51 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.54 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 21 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) गपबाजी से आज दूर रहें। भाई-बंधु अथवा मित्रमंडली में बैठने से कुछ न कुछ गड़बड़ी होगी। कार्य व्यवसाय के लिहाज से दिन ठीक है। पहले से तय आय जरूर होगी लेकिन अधिक की उम्मीद नहीं करें। अधिक के चक्कर में खतरा रहेगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) व्यवसायी वर्ग को आर्थिक लाभ का योग है। हालांकि इसके बाद भी असंतोष बना रहेगा। परिवार में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे, वही तकरार का कारण बनेगी। संतान से किसी बात पर विवाद संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप घर और कार्यक्षेत्र दोनों स्तर पर थोड़े परेशान रहेंगे। इस वजह से मन थोड़ा बेचैन रहेगा। कुछ दिनों से जिस पर काम कर रहे थे, उसमें आज भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा। धन की आमद कम होगी और खर्च अधिक होगा।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) मामूली बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर घर का वातावरण खराब हो सकता है। पिता अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित कार्यों से लाभ की उम्मीद है। हालांकि कार्यक्षेत्र में स्थिति उलझन वाली रहेगी।  व्यवहार में मिठास बनाए रखें।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ ठोस परिणाम लेकर आएगा। आपको दिखावे और शान-शौकत की जिंदगी मैं सुधार लाना होगा। अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बीमार पड़ने का खतरा है।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। हालांकि लापरवाही के कारण अवसर के हाथ से निकलने का खतरा भी है। लाभ पाने के लिए अहम की भावना त्यागें। तभी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 21 अप्रैल का राशिफल आपके अनुकूल नहीं है। अशुभ फल मिलने का खतरा रहेगा। किसी न किसी कारण से मानसिक संताप हो सकता है। पूर्व में की किसी गलती का पश्चाताप होगा, लेकिन परिस्थितियों के कारण सुधार नहीं कर सकेंगे।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही आज कार्य करें। धर्म-कर्म में निष्ठा होने पर भी तदनुसार कार्य नहीं कर पाएंगे। विवाद से दूर रहें। अन्यथा कानूनी मामले में फंसने का खतरा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन शुभ फलदायक रहेगा। आज आप हर अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अन्य लोग भी आपकी प्रशंसा करेंगे। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ का योग बन रहा है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आपका स्वभाव अन्य लोगों के प्रति लापरवाह और रूखा रहेगा। इसे सुधारें। अन्यथा घर और बाहर आपके संबंधों पर असर पड़ेगा। सच्चे हितैषी दूर होंगे। जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही दुख का कारण बनेगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिश्रित फल वाला होगा। दिन के आरंभ में किसी की बेतुकी बात को लेकर क्रोध में रहेंगे। थोड़ा-बहुत गुस्सा दिन भर बना रहेगा। दोपहर बाद स्थिति बदलेगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन सार्वजनिक आपको सम्मान दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। व्यवसायियों को भी लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए दिन उपयुक्त है। हालांकि इसमें थोड़ी सावधानी बरतें।

नोट- 21 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here