21 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

91
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 february : 21 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

21 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी दिन के 03.42 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी सुबह के 8.44 बजे तक। उसके बाद मृगशिरा। योग- विष्कुंभ अगले दिन सुबह के 05.35 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.54 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.16 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 04.50 से 06.16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

22 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी शाम के 05.16 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा- दिन के 10.58 बजे तक। योग- प्रीति अगले दिन सुबह के 05.24 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.16 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.19 से 09.44 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 21 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज आध्यात्मिक विषयों की तरफ झुकाव रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा आसपास किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। उससे मानसिक शांति महसूस होगी। घर-परिवार में स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। सभी में प्रेम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चे के योग हैं। कार्यक्षेत्र में वाणी और बुद्धि का लाभ मिलेगा। कोई अधूरा कार्य पूर्ण करने का मौका मिल सकता है। मित्रों के पूर्ण सहयोग से रुका काम पूरा हो सकता है। संतान पक्ष के लिए समय ठीक है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

मिथुन

कोई बड़ा निर्णय लेने में जीवनसाथी की अहम भूमिका व मदद मिलेगी। घर-परिवार में अच्छा समय बीतेगा। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। अल्पकालिक निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम के दबाव से परेशान हो सकते हैं।

कर्क

मानसिक उथल-पुथल बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होने का योग है।  जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आय के मुकाबले खर्च अधिक होंगे। निवेश करने का विचार मन में आ सकता है। उसमें अभी फायदा हो सकता है।

सिंह

आप पर आज भावनाएं हावी हो सकती हैं। ऐसे में कोई भी तरह का बड़ा निर्णय लेने से बचें। किसी से भी ऐसी कोई बात न करें जिसको निभाने में बाद में आपको दिक्कत महसूस हो। कारोबार मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को दूसरी जगह से नए ऑफर आ सकते हैं।

कन्या

21 फरवरी का राशिफल आपके लिए अच्छा है। दिन सुखद रहेगा। अपनी पसंद का कोई कार्य करके आपको अच्छा लगेगा। छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी फायदा होने का योग है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से भी दिन ठीक रहेगा।

तुला

समय बहुत ही अच्छा है। जो भी कार्य चाहेंगे, वह आप समय पर पूरे कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके व्यवहार कुशलता के कायल हो सकते हैं। कारोबारियों को व्यवसाय विस्तार करने में एक नई दिशा दिखाई देगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धन लाभ होने का भी योग है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। निवेश करने का विचार है तो कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा वाले किसी योजना पर काम करेंगे। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु

कारोबार के लिहाज से दिन ठीकठाक है। खासकर विस्तार के लिए नए अवसर मिलेंगे। किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाकर रखें। आर्थिक रूप से सावधान रहें। निवेश करने से बचें। कर्ज का लेनदेन करने वाले भी सतर्क रहें। पैसे फंस सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए ठीक है। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। इस वजह से आप बहुत सारे काम एक साथ निभाने का प्रयास कर सकते हैं। मानसिक चंचलता पर ध्यान रखें। मन इधर-उधर भाग सकता है। इस कारण से सोचे हुए कार्य पूरे तो हो जाएंगे परंतु थोड़ा वक्त लग सकता है।

कुंभ

स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर-परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। परंतु आप उसे बढ़ने देने से पहले ही रोक लेंगे। कहीं पर भी पैसे लगाने से फिलहाल बचें। नुकसान होने का खतरा है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि संतान पक्ष से थोड़ी तनाव देने वाली खबर मिल सकती है।

मीन

लंबे समय से जो योजनाएं बना रहे हैं उसे कार्य रूप देने का समय आ गया है। बहुत ही व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। हालांकि साझेदारों पर भी नजर बनाकर रखें। रिश्तेदारों से कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा।

नोट- 21 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here