21 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

128
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 january : 21 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

21 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी दिन के 03.50 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी दिन के 03.37 बजे तक। योग- साध्य रात के 08.25 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.51 बजे। राहुकाल- दिन के 01.52 से 03.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

22 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी शाम के 06.29 बजे तक। नक्षत्र- भरणी शाम के 06.40 बजे तक। योग- शुभ रात के 09.19 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.52 बजे। राहुकाल- दिन के 11.13 से 12.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 21 जनवरी का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन। किस राशि वाले की होगी यात्रा, किसे पदोन्नति का योग और कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह का कोई निर्णय भावनाओं के आवेश में आकर नहीं करें। उन्हें नुकसान हो सकता है। कर्ज के लेन-देन की वजह से परेशान रह सकते हैं। समय निकालकर परिवार के साथ बैठें। मानसिक शांति महसूस होगी।

वृष

परिवार में किसी करीबी के चलते तनावपूर्ण स्थिति बनी रह सकती है। कहीं पर भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। कारोबारी योजनाओं को परिपूर्ण करने में व्यस्त रहेंगे। मान-सम्मान को किसी तरह की ठेस पहुंच सकती है। सावधान रहें।

मिथुन

व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को पूरा करने में बाधाएं महसूस कर सकते हैं। कोई भी कार्य को पूरे धैर्य के साथ पूरा करें। अन्यथा आगे चलकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्य के सिलसिले में दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कारोबारियों को प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क

किसी बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में घर के मुखिया का पूर्ण रुप से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। किसी करीबी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाएं। निवेश के विचार को भी कुछ समय के लिए टाल दें समय। ठीक नहीं है।

सिंह

घर परिवार की समस्या को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी का अंत करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलने से अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। पारिवारिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

कन्या

21 जनवरी का राशिफल आपके लिए मिश्रित फल वाला है। कार्यक्षेत्र में कार्य को निपटाने में बाधाएं महसूस होंगी। संतान किसी जरूरी कार्य की मदद के लिए आपसे सहयोग की अपेक्षा कर सकती है। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है। मान-सम्मान में वृद्धि होने का योग है।

तुला

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। धन-संपत्ति अर्जित करने के लिए अभी समय ठीक है। कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य को पूरा करने में आपको आलस्य महसूस हो सकता है। सतर्क रहें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में मन लगाने का प्रयास करें।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में बड़े विवाद की वजह से पद-प्रतिष्ठा को खतरा हो सकता है। अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध खटास में पड़ सकते हैं। स्थितियों पर नजर रखें और सावधान रहें। आपके स्तर पर कोई चूक नहीं हो। राजनीति में सक्रिय लोगों को अपने से वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

कामकाज में मन लगेगा। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पुराने मामलों को निपटाने में धैर्य से काम लें। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों के साथ दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा।

मकर

आज  आर्थिक पक्ष मजबूत रहने का योग है। आय वृद्धि के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी काम को पूरा करने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं नुकसान हो सकता है।

कुंभ

व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। अपने काम पर ध्यान लगाएं। जितना हो सके परिवार को समय दें। पूजा पाठ में मन लगेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब होने से थोड़े चिंतित हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। सामान्य रफ्तार से काम चलता रहेगा।

मीन

आर्थिक योजना के फलीभूत होने के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद होने का योग है। इस कारण मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबारियों का नया प्रयास सही साबित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

नोट- 21 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- भगवान शिव से जुड़े महत्वपूर्ण और जाने-अनजाने रहस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here