21 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

146
27 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग
27 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 July : 21 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

21 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी अपराह्न के 04.26 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा शाम के 06.30 बजे तक। योग- ब्रह्म अपराह्न के 04.12 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.18 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 02.10 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

22 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी दिन के 01.32 बजे तक। नक्षत्र- मूल अपराह्न के 04.25 बजे तक। योग- इंद्र दिन के 12.46 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.18 बजे। राहुकाल- दिन के 12.10 से 03.53 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 21 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन अनुकूल नहीं रहने से अधिक सावधानी बरतने की सलाह है। अपने और परिवार के स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक दुर्घटना का खतरा है। दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) लंबी यात्रा की योजना बनेगी। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमें बाधा आएगी। हालांकि आरंभिक व्यवधान के बाद स्थिति आपके पक्ष में होगी। खान-पान में संयम बरतें। परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- सिद्धिदात्री प्रदान करती हैं भोग, सिद्धियां व मोक्ष

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। तीर्थ स्थानों की यात्रा का योग बन रहा है। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। दैनिक कार्यों को जल्दी पूरा करने की हड़बड़ी में कुछ हानि हो सकती है। अधूरे काम पूरे होंगे। दिन में कड़े परिश्रम के बाद शाम को लाभ मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 21 जुलाई का राशिफल मिला-जुला है। व्यवसायी कामकाज में आज विस्तार नहीं करें। निवेश के मामले में भी सतर्कता बरतें। नौकरीपेशा पर कार्यभार बढ़ेगा। इसके साथ ही आपका कद भी बढ़ेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। कुछ समय से चल रहा तनाव कम होगा। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। घर में मतभेद के बाद भी शांति रहेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जो कार्य काफी समय से अधूरे पड़े हैं, वे पूरे होंगे। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यस्तता के बाद भी आज आप दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। मनोनुकूल कार्य होने और सफलता से हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा। कार्य-व्यवसाय में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में कुछ कमी आएगी। इसका फायदा अवश्य उठाएं। व्यवसायियों के लिए अधिक लाभ का योग है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कला-संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का काम अच्छा होगा। उनको अधिकारी का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए संतोष व शांति का रहेगा। आज जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपका दिन परोपकार में व्यतीत होगा। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके समर्थन में लोग उतरेंगे। इस दौरान आपके मित्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

नोट- 21 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here