21 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

138
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 21 June : 21 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

21 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी दोपहर के 01.31 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति अपराह्न के 04.46 बजे तक। योग- शिव शाम के 05.34 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.09 से 08.53 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.55 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

22 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी दोपहर के 10.22 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा दिन के 02.23 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 01.52 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- दिन के 03.53 से 05.37 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.55 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 जून का राशिफल

पढ़ें 21 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) थोड़ा अस्वस्थ सा महसूस होगा। इस कारण कामकाज में मन कम लगेगा। आज आकस्मिक रूप से धनागम का योग बन रहा है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आय के नए स्रोत दिखेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी आयोजन में भाग लेने को लेकर दुविधा में रहेंगे। धार्मिक कार्य में खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक आवश्यकता के लिए खर्च करना पड़ सकता है। धन के दृष्टिकोण से दिन परेशान करेगा।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कारोबारियों के लिए आज का दिन उत्तम है। हालांकि किसी से भी उधार का व्यवहार यथासंभव नहीं करें। अन्यथा धन फंसने का खतरा है। नौकरीपेशा लोग अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पाएंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा बीतेगा। अधिकारी वर्ग आप पर भरपूर भरोसा दिखाएंगे। कारोबारी भी कामकाज बढ़ाने के संबंध में खुल कर निर्णय ले सकेंगे। धन की प्राप्ति में थोड़ा विलंब हो सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) मस्तिष्क में आज विचारों की भरमार रहेगी। स्वभाव में भी पल-पल में परिवर्तन आएगा। कार्यक्षेत्र में लिए इसे अस्थिरता की तरह माना जाएगा। इससे अधिकारी आपके बारे में गलत धारणा बना सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का समय भविष्य के लिहाज से अनुकूल है। नई योजना को कार्य रूप दे सकेंगे। उसमें सफलता भी मिलेगी। यदि कार्यक्षेत्र में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 21 जून का राशिफल थोड़ी परेशानी का संकेत दे रहा है। सोचे हुए काम में देर होगी। योजना पर अमल नहीं कर सकेंगे। विरोधी आपके विरुद्ध षडयंत्र कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) किसी भी काम को टालें नहीं। उसे समय पर पूरा कर लें। आपकी टालमटोल की प्रवृत्ति नुकसान करा सकती है। धैर्य और संतोष बनाए रखें। आपको इसका निकट भविष्य में लाभ मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको परिश्रम के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा। इससे मन खिन्न रहेगा और आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी। अपनी मनःस्थिति पर नियंत्रण रखें। अन्यथा लोग आपसे दूरी बना कर रखेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में किसी महिला के कारण आपको लाभ हो सकता है। हालांकि अपने व्यवहार का संयमित और सीमित रखें। आज आपको ना चाहते हुए भी खर्च करना पड़ेगा। जेब का ध्यान रखें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज कार्य में विलंब और असफलता के कारण मनोबल गिर सकता है। भावना के बदले व्यवहारिक रुख अपनाएं। धैर्य से स्थिति का सामना करें। आप जल्दी ही मजबूत स्थिति में आ जाएंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) किसी पर अधिक दयालु होना भी कई बार नुकसान करा देता है। स्वयं को दूसरों क मामले से दूर रखें। अभी आपके समक्ष अपनी प्राथमिकताएं हैं। उन्हें पूरा करें। संतान के प्रति चिंता बनी रहेगी।

नोट- 21 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here