21 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

95
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 March : 21 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

21 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया दिन के 08.20 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 09.31 बजे तक। योग- व्याघात शाम के 03.55 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.33 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.55 से 09.26 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.04 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

22 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी दिन के 06.24 बजे तक। उसके बाद पंचमी अगले दिन तड़के 04.21 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा रात के 08.14 बजे तक। योग- हर्षण दिन के 01.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.33 बजे। राहुकाल- दिन के 03.31 से शाम के 05.02 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.04 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 21 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रहेगा। इस चक्कर में आप अपने कुछ आवश्यक कामों को आगे के लिए टाल देंगे। इससे आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन का प्रारंभ प्रमाद से करेंगे। ध्यान रहे कि कार्यों को लेकर टालमटोल की प्रवृत्ति हानि करा सकती है। दोपहर से स्थिति बेहतर होने लगेगी। आकस्मिक फायदे का भी योग बन रहा है।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) पर्यटक स्थल पर घूमने की योजना बन सकती है। आज फिजूल खर्च अधिक रहने वाला है। उस पर नियंत्रण आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों पर काम छोड़ना उचित नहीं होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन शुभ फलों की प्राप्ति कराएगा। हालांकि चोट लगने का भय है। आज जोखिम न लें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन अनुकूल है। पुराने लटके कार्यों में गति आएगी। नई योजनाएं फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी कार्य दोपहर से पहले पूर्ण होंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 21 मार्च 2022 का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। महिलाएं घरेलू कार्य में ज्यादा व्यस्त रहेंगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दोपहर तक लगभग सभी कार्यों में विलंब होगा। जो कार्य करेंगे भी, उनके पूर्ण होने में संशय बना रहेगा। बाद स्थिति में सुधरेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आप प्रत्येक कार्य की देखभाल कर सकेंगे। इस कारण से सफलता की संभावना अधिक रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) सार्वजनिक कार्यक्रमों के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में धन का आगमन होगा। फिजूल खर्च भी लगे रहेंगे। उन पर अंकुश रखे। विपरीत लिंगीय से लाभ हो सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन व्यस्त और भागदौड़ से भरा होने के बाद भी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम अधिक रहेगा लेकिन उसे समय पर पूरा कर लेंगे। संतान से अच्छी सूचना मिल सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आप जितना परिश्रम करेंगे, उसी अनुपात में लाभ मिलेगा। धन लाभ होने के साथ भविष्य में आय के स्रोत बनेंगे। आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में भी यादगार अनुभूति कराएगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप किसी से अधिक मिलना-जुलना पसंद नहीं करेंगे। इससे कई समस्याओं से बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ जनों के साथ संपर्क बनेंगे।

नोट- 21 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here