21 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

146
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 march : 21 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

21 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी सुबह के 07.09 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र- मगशिरा देर शाम के 07.25 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 12.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.33 बजे। राहुकाल- शाम के 05.02 से 06.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.04 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

22 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी सुबह 09.00 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 09.28 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 12.56 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.33 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.54 से 09.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.04 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 मार्च का राशिफल

पढ़ें 21 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

रोजी-रोजगार के क्षेत्र में संतोषजनक स्थिति रहेगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। परिवार में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। घर में पूजा-पाठ का कार्य संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अभी छोटी लगेंगी। उसे अनदेखा न करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

वृष

कारोबारियों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है। उनको धन की थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मन से काम करें। धीरे-धीरे आपकी सारी समस्याएं हल होती जाएंगी। जीवनसाथी की अपेक्षा का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के इच्छुक लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। अपनी योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं। कारोबारियों को लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

कर्क

कार्यक्षेत्र पर खुद को ज्यादा फोकस करें। अपने सभी कार्य को ईमानदारी से करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। आपका भाग्य आपके कर्म से खुलेगा। आज पैसों की तंगी महसूस हो सकती है। मौसमी बीमारी होने का योग बन रहा है। तला-भुना खाने से बचें। पेट की समस्या हो सकती है।

सिंह

दिन की शुरूआत सकारात्मक तरीके से होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ सकता है। लोग आपके कार्य करने के तरीके की प्रशंसा करेंगे। नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखें। खासकर दूसरों के मामले में नहीं पड़ें।

कन्या

21 मार्च का राशिफल आपके लिए ठीक-ठाक है। अपने अनुभव के बल पर आप कई महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे। वे आपके लिए आगे चलकर उपयोगी साबित होंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति आप समर्पित रहेंगे। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा ना करें। अन्यथा कष्ट पहुंच सकता है।

तुला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। सामने आने वाली चुनौतियों का आप बेहतर तरीके से सामना कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। परंतु इससे बिखरने के बदले आप अपनी क्षमता दिखाकर निखरने में सफल रहेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक

सामाजिक कार्यक्रमों में आप सक्रिय रह सकते हैं। इससे आपकी छवि अच्छी बनेगी। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। वे लोग आगे चलकर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। विवाह योग्य युवाओं के लिए अनुकूल समय आ रहा है। मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

धनु

रविवार को दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कई दिनों से चल रहा मानसिक दबाव कम होगा। बौद्धिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दोपहर बाद आर्थिक रूप से समस्या हो सकती है। लेन-देन में सतर्कता बरतें। आय से अधिक खर्च हो सकता है सतर्क रहें। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

मकर

दिन मस्ती में बीत सकता है। उमंग और उत्साह से भरपूर रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ किसी दूर की मनोरंजक यात्रा का विचार बन सकता है। दिन की शुरुआत में ही कोई बड़ी व पुरानी समस्या हल हो सकती है। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए आप प्रतिबद्ध रहेंगे।

कुंभ

क्रूर ग्रह की वक्र दृष्टि पड़ रही है। परिणामस्वरूप गलत कार्यों की तरफ मन भाग सकता है। उस पर नियंत्रण रखें। सुबह स्नान के बाद 108 बार ऊं नमः शिवाय का जप कर लें। इससे ग्रहों के प्रतिकूल भाव में कमी आएगी। कार्य का दबाव अचानक से बढ़ जाएगा। इससे मानसिक तनाव हो सकता है।

मीन

अनुकूल समय रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की चिंता खत्म होगी। आसपास के लोगों से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता मिलेगी। वाणी मे कड़कपन और आचरण में अनुशासन रहेगा। आपके कार्य करने के तरीके से वरिष्ठ खासे प्रभावित होंगे। पढ़ने-लिखने में आज आपकी रुचि बढ़ेगी।

नोट- 21 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here