21 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

121
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 21 May : 21 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

21 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी दिन के 11.10 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी दिन के 03.23 बजे तक। योग- हर्षण रात के 09.10 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.09 बजे। राहुकाल- दिन के 10.35 से 12.18 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

22 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी सुबह के 09.15 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी दिन के 02.06 बजे तक। योग- वज्र शाम के 06.18 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.09 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.52 से 10.35 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 मई का राशिफल

पढ़ें 21 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? कई पाठकों की मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है। मेरी गणना का मुख्य आधार भारतीय प्राचीन पद्धति है। चूंकि राशियों का आकलन है, अतः शेष दोनों विधि के भी नाम दिए गए हैं। आपसे अपेक्षा है कि इसकी उपयोगिता पर अपनी प्रतिक्रिया दें। ताकि इसे जारी रखने या पुराने रूप में लौटने पर निर्णय लिया जा सके।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। स्वयं भी सतर्कता बरतें। इस संकट काल में परिवार के बुजुर्गों का आदर करें और रोज आशीर्वाद लें। कार्यक्षेत्र में सहयोग रुख मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपकी खोई हुई चीज मिल सकती है। रोजगार के क्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी। इसके बाद भी जीवनसाथी की भावनाओं और आवश्यकताओं का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) अनावश्यक विवाद में फंसने का योग बन रहा है। अपने व्यवहार और वाणी को संतुलित रखें। दूसरों के विवाद से दूर रहें। किसी समस्या के हल में पुराने संपर्क काम आएंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) अधिकारी के सहयोग से आज आपके कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावना बन रही है। सामाजिक सेवा में कुछ धन व्यय हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक है। कार्यक्षेत्र में काफी दिनों से बनी असमंजस की स्थिति खत्म होगी। आपके सभी कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। किसी से आज आपको कोई उपहार मिल सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कारोबारियों को आज थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्राएं का योग बन रहा है। उसमें मुश्किलें आएंगी। हालांकि भविष्य में उसका लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 21 मई का राशिफल मिलाजुला रहेगा। आज कई प्रकार के विवाद सामने आ सकते हैं। आपको धैर्य रखकर सभी का सामना करना। सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं आज समाप्त होंगी। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति मजबूत होगी। हालांकि कुछ नए शत्रु बन सकते हैं। उनसे सतर्क रहें। संतान की विवाह संबंधी समस्याएं खत्म होंगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आज आपका काम बोलेगा। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम का समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। अपने खान-पान के प्रति सतर्क रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में अपने काम के तरीके में सुधार लाएं। इससे आप की मुसीबतें कम होंगी। चंद्रमा के मंत्र जप से फायदा होगा। आज आप व्यस्त रहने वाले हैं। शाम को अच्छी सूचना मिल सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। यदि किसी विवाद से गुजर रहे हैं, तो स्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। आपके कार्य व व्यवहार से सभी प्रसन्न होंगे। भविष्य के लिए भी अच्छे निर्णय लेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) मित्रों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज कई कार्य एक साथ आ जाने से भागदौड़ वाली स्थिति रहेगी। जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

नोट- 21 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिसरख में नहीं होता रावण दहन, रामलीला भी नहीं होती

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here