21 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

88
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 October : 21 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

21 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा रात के 10.15 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी दिन के 04.17 बजे तक। योग- वज्र रात के 09.01 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.45 बजे। राहुकाल- दिन के 01.30 से 02.55 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

22 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया रात के 12.29 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी शाम के 06.56 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 09.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.44 बजे। राहुकाल- दिन के 10.41 से 12.05 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 21 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज अपनी बात सोच समझ कर कहें। कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए आज अच्छी परिस्थितियां बनेंगी। आपकी प्रगति के मार्ग भी खुलेंगे। कामकाज से जुड़ी सभी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कोई विशेष काम पूरा करने में किसी तरह की रुकावट महसूस कर सकते हैं। कुछ करीबी संबंधियों से किसी प्रकार का असंतोष महसूस हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझ कर फैसला लें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) रुका हुए काम फिर से शुरू हो सकता है। व्यवसायियों के लिए दिन बहुत अच्छा है कोई बड़ा सौदा हो सकता है। किसी तरह के रचनात्मक काम से धन लाभ होने का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सावधान रहें। जीवनसाथी पर आज खर्च करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है सफलता मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 21 अक्टूबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। कारोबार में कुछ बड़े फायदे हो सकते हैं। हालांकि उससे संबंधित यात्रा पर जाने से आज बचें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपको रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिलेगा। यदि आप लंबे समय से बुरे दौर से गुजर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि यह आपका आखिरी समय है। अब बुरा दौर समाप्त हो गया है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके अनुकूल है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी दूर होगी। इससे आप तनाव रहित अनुभव करेंगे। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।  व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को प्राप्त करने का यदि प्रयास करेंगे, तो वह आपको आज आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपनी आमदनी से अधिक खर्च कर सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। लेन-देन में सतर्कता बरतें। यदि कुछ खरीदार कर रहे हों, तो सोच-समझकर करें। व्यवसाय में जटिल समस्याएं किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से समाप्त होंगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए कुछ खुशी के पलों का आनंद लेकर आएगा। आज आपको वादा करने से बचना होगा क्योंकि यदि आप उसे पूरा नहीं कर पाए, तो वह आपके आपके संबंधों में दरार डाल सकता है।

नोट- 21 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here