22 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

99
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 22 April : 22 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

22 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी सुबह के 08.42 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा रात के 08.14 बजे तक। योग- शिव सुबह के 07.12 बजे तक। उसके बाद सिद्ध अगले दिन तड़के 04.14 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.51 बजे। राहुकाल- दिन के 10.42 से 12.20 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.54 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

23 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी सुबह के 06.27 बजे तक। उसके बाद अष्टमी अगले दिन तड़के 04.29 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा संध्या के 06.54 बजे तक। योग- साध्य रात के 01.31 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान () दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.51 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.04 से 10.42 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.54 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 22 अप्रैल 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में दिन बीतेगा। पैतृक संबंधी को लेकर परिवार में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। लाभ के लिए जोखिम लेने से बचें। सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। शादीशुदा जोड़ों के बीच विवाद हो सकता है। मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के प्रति नरम व्यवहार रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोग काम के प्रति थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। लंबे समय से अटके सरकारी कार्य पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। मौसमी बीमारियों के चलते स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कोई पुरानी समस्या फिर सामने आ सकती है। संतान पक्ष को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका कुशल व्यवहार एवं निर्णय लेने की क्षमता अधिकारियों को प्रभावित करेगी। धन लाभ के योग हैं। परिवार में भाई का साथ मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आपका व्यवहार मनमाना रह सकता है। अनावश्यक कारणों से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। फायदे के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने पर दिनभर की उलझनों को भूल जाएंगे। परिवार में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है जो जल्द सुलझ जाएगा। सर्दी-ज़ुखाम से परेशान रह सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 22 अप्रैल 2022 राशिफल। असफलता से मन दुखी हो सकता है। कोई पुराना संपर्क लाभ का सौदा करवा सकता है। घर-परिवार में छोटी-मोटी बातों पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। नासमझी की वजह से धन कमाने का मौका हाथ से निकल सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। जरूरी कार्य में विलंब हो सकता है। किसी परिचित को आपसे आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन स्वयं की स्थिति ठीक ना होने पर टालने का प्रयास करें। भूमि-भवन संबंधित कार्य में निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। घर में यात्रा की योजना बनेगी। शीघ्र ही इस पर खर्च भी करना पड़ेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन अच्छा रहेगा। किसी कार्य में परिजन की मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। परिवार में कोई आप की बात से आहत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का सहारा मिलने से निश्चित ही धन की आमद होगी। आज मौसम जनित बीमारी अथवा छाती के निचले हिस्सों में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में किसी का विरोध झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में यहां-वहां करने में अधिक समय व्यतीत होगा। किसी प्रभावी व्यक्ति का सहयोग मिलने से अपनी योजनाओं को दिशा दे पाएंगे। अचानक कोई कार्य आने से उधार लेने की नौबत आ सकती है। मन में प्रतिशोध की भावना ना रखें अन्यथा फल विपरीत होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन अनुकूल रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में आचरण एवं परोपकारी स्वभाव के चलते सम्मान के पात्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने बुद्धि-विवेक से बिगड़े कार्य को बनाने की क्षमता रखेंगे। इससे अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। अपने पराक्रम से जितना भी धन कमाएंगे, वह किसी न किसी कार्य में खर्च हो जाएगा। घर-परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। निवेश से बचें। नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में विवाद संभव है। यात्रा में सतर्कता बरतें चोट आदि के योग हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आएगा। भाई-बहनों में खींचतान रह सकती है। किसी अहम मुद्दे पर जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं। यात्रा टालने का प्रयास करें, हानि हो सकती है।

नोट- 22 अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here