22 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

82
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 22 December : 22 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

22 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया शाम के 04.52 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 12.43 बजे तक। योग- इंद्र दिन के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 12.20 से 01.37 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

23 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी शाम के 06.27 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 02.42 बजे तक। योग- वैधृति दिन के 12.12 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.30 बजे। राहुकाल- दिन के 01.38 से 02.55 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.00 से 12.41 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 22 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। लंबी यात्रा यथासंभव टालें। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण परेशानी होने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। खान-पान में संयम बरतें पेट संबंधित शिकायत हो सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आप आज मन से संतोषी रहेंगे। इस कारण दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण काम बिगड़ने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अधूरे कार्यों को लेकर परेशानी में पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आज धन लाभ का योग है। हालांकि खर्च होने का भी योग है। आपके परिश्रम से कुछ दिन से लटके कार्य सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की संभावना है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आप कार्यों के प्रति लापरवाही दिखा सकते हैं। फलस्वरूप महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। इस चक्कर में लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। मौज-मस्ती के प्रति आज अधिक आकर्षण रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ी परेशानी वाला है। इस कारण अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आज आपको कोई परेशान करने वाला समाचार मिल सकता है। यात्रा की योजना बनेगी। हालांकि इसे लाभ से जोड़कर नहीं देखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आर्थिक दृष्टिकोण से आप दूसरे पर निर्भर रहेंगे। दुर्घटना के योग है। अतः सावधानी बरतें। सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी। बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 22 दिसंबर 2021 का दिन सोच-विचार कर काम करने का है। आज काम को जल्दी समाप्त करने का लक्ष्य मिलेगा लेकिन उस दबाव में हड़बड़ी नहीं करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन विपरीत फल देने वाला है। पूर्व निर्धारित योजनाएं अधूरी या असफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मनमानी के कारण आर्थिक हानि होगी। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य नहीं करें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परिजन भी आपसे दूरी बना लेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवहारिकता की कमी के चलते लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। किसी न किसी रूप में सम्मान मिलेगा लेकिन दिन भर आर्थिक समस्याओं को लेकर भविष्य की चिंता सताएगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कुछ दिनों की तुलना में आज बेहतर अनुभव करेंगे। कार्यों को लेकर बनी आशंका समाप्त होगी। एक बार सफलता मिलने पर यह क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) सरकार से जुड़े कार्यों में विलंब होगा। सामाजिक रूप से अधिक बोलने से बचें। मान हानि का खतरा है। विरोधी आपकी गलती खोजने के लिए तैयार रहेंगे। संतान से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

नोट- 22 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी की उपासना करें, नहीं होगी धन की समस्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here