22 दिसंबर का राशिफल पढ़ें, जानें क्या कहते हैं सितारे

97
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 22 december : 22 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। कौन बनेगा मुकद्दर का सिकंदर? किसे करना होगा अभी संघर्ष? इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल देखें और जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

22 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी शाम के 06.14 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 01.38 बजे तक। योग- व्यतिपात दिन के 12.11 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.30 बजे। राहुकाल- दिन के 02.55 से 04.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.59 से 12.41 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

23 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी रात के 08.39 बजे तक। नक्षत्र- रेवती अगले दिन तड़के 04.33 बजे तक। योग- वरिघा दिन के 12.50 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.30 बजे। राहुकाल- दिन के 12.20 से 01.38 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 दिसंबर का राशिफल

22 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानिये क्या कहते हैं 12 राशियों के सितारे? जानें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? किसे मिलेगी सफलता और किसे अभी जूझना होगा? इसके साथ घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य की जानकारी भी लें।

मेष

आपके लिए आज का दिन अच्छा है। काम आसानी से होंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी के लिए विशेष रूप से समय ठीक है। सफलता का योग है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। यदि निवेश की पहले से कोई योजना है तो उस पर आगे बढ़ें।

वृष

आज का दिन व्यस्तता और तनाव बीत सकता है। युवाओं, खासकर बेरोजगारों को थोड़ी परेशानी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अन्यथा बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। कारोबारी को आज लेन-देन में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। पैसे फंस सकते हैं।

मिथुन

विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। कारोबारी सोच-समझकर निवेश करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा है। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि वे प्रभावी नहीं हो सकेंगे।

कर्क

जीवनसाथी से बहस हो सकती है। कारोबारी आगे बढ़ने की कोशिश जल्दबाजी में नहीं करें। धैर्य से कुछ समय और इंतजार करें। विद्यार्थी वर्ग का समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। उनके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। इस राशि वाले का फंसे पैसा वापस मिल सकते हैं।

सिंह

कारोबारियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। नौकरीपेशा भी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। बड़ा सौदा करने से आज परहेज करें। कहीं पैसे निवेश करने की कोशिश नहीं करें।

कन्या

वाणी और व्यवहार पर खास ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी बात पर कोई अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी विवाद में फंस सकते हैं। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का योग है।

तुला

22 दिसंबर का राशिफल आपके लिए ठीक-ठाक है। किसी की आलोचना करने से बचें। पैसों का लेन-देन आज उचित नहीं है। करना जरूरी हो तो ठीक से परख लें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। नए और अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। अवसर का फायदा उठाएं।

वृश्चिक

आपके लिए कार्य के लिहाज से आज समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक स्थिति रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सावधान रहें। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट की समस्या हो सकती है।

धनु

कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। कारोबार में फायदा हो सकता है। हालांकि कारोबारी जरूरी कामों में लापरवाही करने से बचें। माता की सेहत को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें।

मकर

आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। निवेश की योजना हो तो कर सकते हैं। उसके लिए ज्यादा विचार-विमर्श की भी जरूरत नहीं है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती रहेगी। काम के दबाव से परेशान हो सकते हैं। संतान या छोटे भाई-बहन से सकारात्मक सूचना मिल सकती है।

कुंभ

रोजी-रोजगार के लिहाज से दिन अनुकूल है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। इसका फायदा बाद में मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारी को नई साझेदारी का अवसर मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी हो सकती है।

मीन

दूर की यात्रा का योग बन रहा है। इससे कोई खास फायदा नहीं होगा। आर्थिक रूप से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में बढ़ोतरी पर नियंत्रण रखें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

नोट- 22 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। यह भी जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त पूजन विधि से बिना पंडित के खुद करें पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here