22 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

69
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 22 january : 22 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

22 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी सुबह के 09.14 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी सुबह के 10.38 बजे तक। योग- शोभन दिन के 02.07 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.52 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.53 से 11.13 बजे तक। अभिजीत- 12.12 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

23 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी सुबह के 09.12 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी सुबह के 11.09 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 12.50 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.53 बजे। राहुकाल- शाम के 04.33 से 05.53 बजे तक। अभिजीत- 12.12 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 22 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र या घर में आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है। इसलिए बातचीत में संयम रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से आज का दिन आपके अनुकूल है। आय के नए स्रोत बनने का योग बन रहा है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप किसी के भी साथ औपचारिकता में नहीं उलझें। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज अपने व्यवहार के साथ खान-पान पर भी ध्यान दें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें। आपको कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती दिख रही है। व्यापार में आज आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन आपके लिए अनुकूल है। पारिवारिक कामकाज को गति देने के लिए आपको अपने भाइयों की सलाह और साहस की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 22 जनवरी 2022 का दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि किसी व्यक्ति ने आपको धन उधार दिया हुआ है, तो आज उसमें आपका वाद-विवाद हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों की शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन हो सकता है। शिक्षा की ओर रुचि बढ़ेगी। किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। दुर्घटना का खतरा है। सतर्क रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार-विमर्श हो सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि कुछ दिनों से शरीर में कोई कष्ट है, तो आज उसमें सुधार होगा। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला है। प्रेम जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से सावधान रहें। व्यापारियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज शुभ सूचना मिल सकती है। आपके अंदर परोपकार व दान-पुण्य की भावना बढ़ेगी। व्यापार के लिए आप नई योजनाओं पर कोई कार्य शुरू कर सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। आप अपने भौतिक सुख-संसाधनों पर कुछ खर्च कर सकते हैं। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग आपसे संबंध बनाने की इच्छा रखेंगे।

नोट- 22 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here